Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kushinagar news: दो घंटे के लिए 8वीं की छात्रा सरिता बनी थानाध्यक्ष, चार मामलों का कराया निस्तारण

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 04:08 PM (IST)

    कुशीनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक अनोखी पहल देखने को मिली। जनपदीय आदर्श संविलियन विद्यालय रुदवलिया की छात्रा सरिता निषाद ने तुर्कपट्टी थाने पर दो घंटे के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ पीड़ितों की फरियाद सुनी और चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। सरिता ने कहा कि उनका सपना आईपीएस बनकर देश की सेवा करना है।

    Hero Image
    तुर्कपट्टी थाना में फरियाद सुनतीं दो घंटे की थानाध्यक्ष बनी सरिता निषाद बाएं पहली। जागरण

    जागरण संवाददाता, तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को इसी के तहत जनपदीय आदर्श संविलियन विद्यालय रुदवलिया की छात्रा सरिता निषाद ने तुर्कपट्टी थाने पर दो घंटे के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान सरिता ने अपने साथियों संग पीड़ितों की फरियादी सुनी। त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। चार मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। थाना का प्रभार लेने के बाद सरिता अपने साथी सीता मिश्रा, शिवानी विश्वकर्मा, आंचल मद्धेशिया, प्रीति यादव तथा संतिमा चौहान ने माल खाना, बंदी गृह, विभिन्न अभिलेख व परिसर का निरीक्षण कर उनके विषय में जानकारी हासिल की।

    थानाध्यक्ष सरिता ने बताया कि पुलिस कर्मियों का काम बेहद कठिन होता है। धूप, गर्मी, सर्दी व बरसात के मौसम में वह पूरी रात जाग कर आम जनता को सुरक्षा प्रदान करती है। लोगों को इनका सम्मान करना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायत सुनी। इसमें अधिकतर पारिवारिक कलह व जमीनी विवाद का मामला सामने आए।

    उसने चार मामलों का मौके पर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर निस्तारण कराया। कहा कि मुझे आइपीएस बन कर देश की सेवा करनी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि छात्रा को दो घंटे के लिए थानेदार बनाया गया था। थानेदार की कुर्सी पर बैठ कर जनसुनवाई की और सामने आए मामलों को अपने सूझ-बूझ के साथ निस्तारित कराया।