नीलगाय का शिकार करने का प्रयास, पकड़े गए पांच शिकारी
कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के धुनवलिया गांव में शिकार के दौरान फायरिग की आवाज सुन ग्रामीण एक ओर जहां भयभीत हो गए वहीं पुलिस फायरिंग की बात से इन्कार कर रही है शिकारियों के पास से चाकू व बोरी बरामद हुआ है।

कुशीनगर: तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव धुनवलिया कांटी जंगल में रविवार की सुबह जाल बिछा कर नीलगाय का शिकार करने वाले पांच शिकारियों को पकड़ा। शिकारियों द्वारा फायरिग करने की भी बात कही जा रही है। फायरिग की आवाज सुन कर आसपास के गांव लोग भयभीत हो गए।
इस मामले की सूचना किसी ने मधुरिया चौकी प्रभारी अवधेश सिंह को दी। चौकी प्रभारी दल बल के साथ जंगल में पहुंच गए। पुलिस टीम को देखते ही शिकारी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कमरुद्दीन अंसारी, हारून अंसारी, वा•िाद अंसारी,फकरुद्दीन अंसारी व साहब हुसैन सभी निवासी ग्राम मैनपुर नीगापट्टी थाना कसया के रूप में हुई। इनके पास से एक चाकू, दाब व बोरी बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने कहा कि पकड़े गए शिकारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। फायरिग की बात निराधार है। कहीं भी गोली चलने की कोई घटना नहीं हुई है।
महिला डेस्क व उपनिरीक्षक भवन का हुआ लोकार्पण
सेवरही थाना परिसर में रविवार को जन सहयोग से बने महिला हेल्प डेस्क व उपनिरीक्षक कक्ष का लोकार्पण हुआ। महिला डेस्क कक्ष का महिला कांस्टेबल सुमन सिंह व उपनिरीक्षक कक्ष का ग्राम प्रहरी श्रीराम तिवारी द्वारा लोकार्पण किया गया।
व्यापार मंडल के सहयोग से थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरी को कंबल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कमार सिंह, चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह, ओमप्रकाश यादव, जीत बहादुर यादव, शनि जावला, पूर्वांचल व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, तहसील प्रभारी अजय गुप्ता, सुकदेव रौनियार, दवा संघ अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, छोटेलाल वर्मा, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।