Kushinagar में बड़ा हादसा टला: चूल्हा-सिलेंडर की दुकान में लगी आग, एक के बाद एक करते हुए फट गए 5 सिलेंडर; घंटों रही अफरा-तफरी
विस्फोट के कारण घंटों अफरा-तफरी रही। तुर्कपट्टी पुलिस व दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। संयोग ठीक रहा कि आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई और बड़ी घटना टल गई। सेवरही थाने के पचीुखिया के बिरजू जायसवाल की देवपोखर कस्बे में चूल्हा सिलेंडर की दुकान है। रविवार की रात आठ बजे पूजन-अर्चन् के पश्चात दुकान बंद कर वे घर चले गए।
जागरण संवाददाता, देवपोखर (कुशीनगर)। कस्बे में चूल्हा सिलेंडर की दुकान में दीपावली की रात दस बजे आग लग गई। दुकान में रखे पांच सिलेंडर फट गए। अचानक तेज आवाज होने से आसपास के लोग घबरा गए। घरों से भाग कर बाहर आए तो मामले की जानकारी हुई।
विस्फोट के कारण घंटों अफरा-तफरी रही। तुर्कपट्टी पुलिस व दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। संयोग ठीक रहा कि आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई और बड़ी घटना टल गई।
सेवरही थाने के पचीुखिया के बिरजू जायसवाल की देवपोखर कस्बे में चूल्हा सिलेंडर की दुकान है। रविवार की रात आठ बजे पूजन-अर्चन् के पश्चात दुकान बंद कर वे घर चले गए। करीब एक घंटे बाद आग लगने से दुकान में रखे पांच छोटे-छोटे सिलेंडर फट गए।
अचानक तेज आवाज होने से आसपास के घरों के लोग घबरा उठे। घरों से भाग बाहर आ गए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे कस्बे में फैल गई। कुछ ही देर में पुलिस व दमकलकर्मी पहुंचे। लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आग की घटना पर काबू पा लिया गया। संयोग ठीक रहा कि बड़ी घटना टल गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।