Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोटिफिकेशन के बाद ही लगेगा महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रवेश शुल्क

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 20 Aug 2021 01:13 AM (IST)

    कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रवेश शुल्क लगाने के संबंध में आपत्तियों के निस्तारण के बाद होगा अंतिम निर्णय केंद्र सरकार के निर्णय के बाद लागू ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    नोटिफिकेशन के बाद ही लगेगा महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रवेश शुल्क

    कुशीनगर: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (भापुस) द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में प्रवेश शुल्क लागू करने के पूर्व विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। गजट नोटिफिकेशन के बाद ही प्रवेश शुल्क लागू होगा। यहां प्रवेश शुल्क लगाने का प्रस्ताव पहले से ही केंद्र सरकार को प्रेषित किया जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुल्क लगाने के पूर्व केंद्र सरकार प्रस्ताव का अनुमोदन करेगी। उसके बाद नोटिफिकेशन होगा। इसको लेकर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही प्रवेश शुल्क लागू होगा। भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क की दर क्या होगी यह भी सरकार तय करेगी। भापुस के सारनाथ मंडल में 136 स्मारक हैं। इसमें से पांच स्मारकों के लिए प्रवेश शुल्क लागू है। बुद्धिस्ट सर्किट के सारनाथ, श्रावस्ती व पिपरहवा में भी शुल्क लागू हो गया है। कुशीनगर सब सर्किल में 27 स्मारक हैं। यहां अभी कहीं प्रवेश शुल्क नहीं है। पूर्व से ही कुशीनगर बुद्ध मंदिर का प्रस्ताव लंबित है।

    संरक्षण सहायक भापुस, उप अंचल कुशीनगर शादाब खान ने बताया कि कुशीनगर के स्मारकों के लिए प्रवेश शुल्क लगाने का प्रस्ताव पूर्व से ही लंबित है। शुल्क निर्धारण व लागू करने का कार्य विभिन्न प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद सरकार को करना है।

    अब शनिवार को खुलेंगे सभी न्यायालय

    प्रभारी जनपद न्यायाधीश राजेश उपाध्याय ने गुरुवार को बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुपालन में जजशिप कुशीनगर स्थित न्यायालयों के कार्य करने के संबंध में आदेश पारित किया गया है। अब न्यायालय शनिवार को भी खुलेंगे। जबकि पहले शनिवार व रविवार दोनों दिन न्यायालय बंद रहते थे।