वेदों का सार है भागवत कथा:अभिषेक मिश्रा
कुशीनगर के सेवरही ब्लाक के बसडीला बुजुर्ग में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में वेदों की महिमा का बखान किया गया। ...और पढ़ें

कुशीनगर: श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के भीतर छिपे झूठ, कपट, छल से दूर ले जाती है। मानव मन निर्मल हो जाता है। इसीलिए यह भी सत्य है कि समस्त वेदों-उपनिषदों का सार ही भागवत कथा है। भागवत कथा सत्य है।
यह बातें सेवरही ब्लाक के ग्राम बसडीला बुर्जुग स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पं. अभिषेक मिश्र ने कहीं। रिश्ते, नाते, मोह, माया सब बदलते रहते हैं। यहां समय, दिन, रात, मौसम बदलते रहते हैं, लेकिन सत्य नहीं बदलता है। सत्य की शरण में सभी को जाना चाहिए, क्योंकि सत्य ही भगवान है। पं. नीरज पांडेय, पप्पू उपाध्याय, अमरेश दूबे, नीतेश दूबे, राघवेंद्र दूबे, प्रशांत तिवारी, वेद व्यास दीक्षित ने भजन प्रस्तुत किए।
यज्ञाध्यक्ष अभिषेक पाठक, संजय लाल श्रीवास्तव, मनन लाल श्रीवास्तव, अतुल पाठक, पप्पू पाठक, प्रधान लालमन यादव, अवधनाथ ठकुराई, अजय श्रीवास्तव, चिरंजीवी श्रीवास्तव, संतोष गोंड, पशुपति गोंड आदि मौजूद रहे।
शतचंडी महायज्ञ की तैयारियों पर हुई चर्चा
मोतीचक विकास खंड के मथौली बाजार के समीप स्थित मां चेड़ा देवी स्थान पर 20 से 28 फरवरी तक महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसको लेकर हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई।
मथौली के दुर्गा मंदिर पर रविवार को मंदिर समिति के व्यवस्थापक श्रवण कुमार रूंगटा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अध्यक्ष नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रिस जायसवाल, प्रिस मद्धेशिया, महामंत्री आकाश जायसवाल व कोषाध्यक्ष राजेंद्र मद्धेशिया को बनाया गया। बताया गया कि कलश यात्रा में 2100 कन्याएं शामिल होंगी। शतचंडी महायज्ञ में दिन में संगीतमय प्रवचन व रात में रामलीला का मंचन होगा। प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण मणि त्रिपाठी, राजेश मद्धेशिया, अनिल शर्मा, रामजतन यादव, बैजनाथ गुप्ता, श्याम सुंदर, जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।