OMG: यूपी में एक ही घर से निकले 24 कोबरा, एक साथ इतने सांप देख लोगों के उड़ गए होश; वीडियो में देखें
कसया के बटेसरा गांव में एक घर में कोबरा और उसके 24 बच्चे मिलने से दहशत फैल गई। सर्प मित्र शत्रुघ्न यादव ने सांपों को बचाया लेकिन ईंट गिरने से कोबरा की मौत हो गई। बच्चों को जंगल में छोड़ दिया गया। नेबुआ नौरंगिया के सौरहा बुजुर्ग गांव में भी एक घर से कोबरा के दो बच्चे और 19 अंडे बरामद हुए जिन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
जासं, कसया। बटेसरा में एक घर में कोबरा व उसके 24 बच्चों के एक साथ मिलने से गुरुवार की रात अचानक दहशत फैल गई। तुर्कपट्टी के सर्प मित्र के नाम से पहचान रखने वाले शत्रुघ्न यादव ने रेस्क्यू कर इनको बाहर निकाला। हालांकि, दस दौरान ईंट गिरने से चोट के चलते कोबरा की मृत्यु हो गई। बच्चों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
OMG: यूपी में एक ही घर से निकले 24 कोबरा, एक साथ इतने सांप देख लोगों के उड़ गए होश; वीडियो में देखें #cobra #snake #UPNews pic.twitter.com/agxJAbmqZO
— Neha Bohra (@neha_suyal) July 4, 2025
कसया के बटेसरा के रहने वाले सहीम के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान ईंट और मिट्टी हटाते समय अचानक बड़ा कोबरा सांप दिखाई दिया। इस पर सहीम ने ग्रामीणों को आवाज दी। प्रधान मोहन लाल गुप्ता ने तुर्कपट्टी के सर्प मित्र शत्रुघ्न को बुलाया।
इसके बाद जब मिट्टी हटाई गई तो बड़ा कोबरा संग उसके 24 छोटे बच्चे भी ईंटों के नीचे मिले। सर्प मित्र सभी को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, इस दौरान ईंट गिरने से बड़ा कोबरा मर गया। बाकी सर्पों को सुरक्षित दूर जंगल में छोड़ गया।
सौरहा बुजुर्ग में एक घर में कोबरा के दो बच्चे व 19 अंडे
नेबुआ नौरंगिया: विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के सौरहा बुजुर्ग गांव के जौरही टोला में शुक्रवार को एक घर से कोबरा के दो बच्चे और 19 अंडे निकाले गए। ताराबुद्दीन के आंगन की मिट्टी में अजीब तरह की हलचल महसूस होने पर सर्प मित्र शत्रुघ्न यादव को बुलाया गया।
उन्होंने आंगन में खोदाई कराई तो नीचे बिल में कोबरा के दो बच्चे और 19 अंडे मिले। उन्होंने सर्प के बच्चों और अंडों को सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। लोगों से बरसात में सतर्कता बरतने का आग्रह किया। बताया कि इस समय सर्प अपने अंडों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए घरों व आसपास चूहों के बिलों में घुस जाते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।