Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सम्राट अशोक ने किया अखंड भारत का निर्माण

    By Edited By:
    Updated: Wed, 26 Mar 2014 12:24 AM (IST)

    कुशीनगर: चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य समाज की स्थापना की। चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने पूरे देश को अखंड भारत के रूप में बनाया। सीमा सुरक्षा को विस्तार देकर नया आयाम कायम किया। जो इस देश के लिए गौरव का विषय है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह बातें मंगलवार को कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित प्रियदर्शी सम्राट अशोक जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि जिनके वंशज ने इस देश को एक सूत्र में पिरोया, उसी बिरादरी के हितों की रक्षा नहीं हो पा रही है। इसलिए सभी अपने हित की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। क्योंकि बिना हक मांगे कुछ भी नहीं मिलेगा। अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक रामानन्द वर्मा ने कहा कि सम्राट अशोक ने समाज के लोगों को एकजुटता में पिरोकर अखंड भारत के रूप में निर्माण किया। इसके पूर्व वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवनी पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि अब समय आ गया है हमें भी हितों को लेकर सजग रहना होगा। इसके पूर्व सम्राट अशोक के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित किया। जयंती समारोह में जुटे लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच के नीचे रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता एनपी कुशवाहा,चंद्रभान कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, संरक्षक सुनील मौर्य आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परशुराम कुशवाहा ने की तथा संचालन केदारनाथ कुशवाहा ने किया।

    इस मौके पर शैलेश कुशवाहा, राम प्रताप, डा.हरिहर, गुनई,कुबेर, डा.विभीषण, पुजारी, सुरेश, रामेश्वर, सीताराम, अरविंद, सीतानारायण, डा.त्रियुगी, कृष्ण कुमार, बनारसी, करन, कमलेश, हरेंद्र, सूरज, पप्पू, नन्द लाल, विजय, भीम, गौरी शंकर, डा.मनोज, विजय प्रताप, डा.गया, भागवत, कमल, गोरख, राम नरेश मौर्य आदि ने संबोधित किया।

    comedy show banner