Kaushambij News : संदिग्ध हाल में घर में मृत मिली विवाहिता, भाई ने बंटवारे के विवाद में ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
कौशांबी के सरायअकिल क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर में मिला। उसके भाई ने संपत्ति विवाद में ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि तीन महीने पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, कौशांबी। सरायअकिल क्षेत्र के इछना गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए और शव कब्जे में लिया। विवाहिता के भाई ने बंटवारे के विवाद में ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
सरायअकिल क्षेत्र के इछना गांव निवासी अदालती दिल्ली में प्राइवेट प्लाई बोर्ड कारखाना में मजदूरी करता है। करीब आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी जलालपुर जवाहरगंज निवासी हंसराज की 28 वर्षीय बहन मंजू देवी के साथ हुई थी। इन दिनों अदालती भी घर पर था।
बुधवार रात मंजू अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो स्वजन कमरे में बुलाने पहुंचे। कमरे में जाकर जाकर देखा तो मंजू का शव संदिग्ध हाल में बिस्तर पर पड़ा था। घटना से परिवार में खलबली मच गई ।
मंजू की मौत की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी भी आ गए। हंसराज का कहना है कि तीन महीने पहले बंटवारे को लेकर ससुरालीजन से मंजू का विवाद हुआ था। मंजू की पिटाई भी की थी। सूचना पर वह भी बहन की ससुराल पहुंचा। यहां रिश्तेदारों ने पंचायत कर दोनों पक्ष में सुलह करा दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह मंजू की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने की जानकारी मिली। हंसराज की सूचना पर पुलिस व फील्ड यूनिट के लोगों ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सरायअकिल थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि मंजू के शव के समीप उल्टी हुई थी। मौत संदिग्ध है। मृतका के भाई ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तहरीर देने के लिए कहा है। मायके पक्ष के लोग स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि विवाहिता की शादी को कितना वक्त हुआ। ससुराल पक्ष के लोग भी घटना के सही कारण के बारे में नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।