विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kaushambi News: शादी के 6 साल बाद महिला की मौत, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप; पति समेत 10 पर FIR

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Thu, 06 Mar 2025 03:28 PM (IST)

कौशांबी में 28 फरवरी की रात विवाहिता का शव फंदे से लटका म‍िला था। विवाहिता के पिता ने अतिरिक्त दहेज ...और पढ़ें

फंदे से लटका म‍िला था व‍िवाह‍िता का शव।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
फंदे से लटका म‍िला था व‍िवाह‍िता का शव।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के बाखरगंज गांव में 28 फरवरी की रात फंदे से लटके मिले विवाहिता के शव मामले में नया मोड़ आया है। विवाहिता के पिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में पति समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

क्षेत्र के धवाड़ा गांव निवासी धर्मेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी वंदना की शादी जून 2019 में बाखरगंज के कमल से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुरालियों को समझाया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।

हत्‍या का शव लटकाने का आरोप

आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर 28 फरवरी की रात ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कायम कर लिया है।

सीओ करेंगे मामले की जांच

थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि आरोपित पति कमल, ससुर कल्लू, सास मालती देवी, देवर दीपू, अर्जुन, ननद वंदना, निराशा, ममिया ससुर राजेंद्र निवासी लौधना व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना सीओ करेंगे।

बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को चलती ट्रेन से फेंकने का प्रयास

करारी क्षेत्र के छोटा पचंभा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने से नाराज पति ने विवाहिता को रास्ते से हटाने का नायाब तरीका खोजा। पत्नी को किसी तरह मुंबई साथ चलने के लिए राजी किया। फिर चलती ट्रेन से उसे धक्का देकर मार डालने का प्रयास किया। किस्मत से बची विवाहिता को अगले दिन ट्रेन के सामने फेंका गया। इस बार जीआरपी ने उसकी जान बचाई। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: UP News: 9वीं के छात्र ने की खुदकुशी... खबर सुन बहन ने भी चाकू से काट ली गर्दन; परिवार में मातम

यह भी पढ़ें: पुल‍िस ने फॉलोअर की बेटी से क‍िया रेप, प्रेग्‍नेंट हुई तो धोखे से करा द‍िया गर्भपात; बड़ी कार्रवाई की तैयारी में एसपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।