Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaushambi News : महिला कांस्टेबल का पति फंदे से लटका, गई जान, कोखराज थाना परिसर के सरकारी क्वार्टर में घटना

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 01:48 PM (IST)

    कौशांबी जिले में कोखराज थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में गुरुवार रात आत्महत्या की घटना हुई। यहां रहने वाली महिला कांस्टेबल के पति ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है।

    Hero Image
    कौशांबी के कोखराज थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाने वाला महिला सिपाही का पति।

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। जनपद के कोखराज थाना परिसर में बने सरकारी आवास में एक महिला हेड कांस्टेबल के पति ने आत्मघाती कदम उठाया। गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे उसने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला हेड कांस्टेबल अनीता देवी अपने पति 55 वर्षीय बलराज और दो बच्चों 15 वर्षीय आदित्य प्रताप सिंह और 12 वर्षीय अभय प्रताप सिंह के साथ कोखराज थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रह रही है। आवास के तीसरे फ्लोर पर वे रहती हैं। रात में आत्महत्या की घटना होने के बाद जानकारी हुई तो सरकारी क्वार्टर में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर फंदे से शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    बड़ा बेटा कर रहा प्रतियोगी परीक्षा का तैयारी

    बलराज का बड़ा बेटा ऋषि प्रताप सिंह कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसे गुरुवार रात हादसे की जानकारी मिली। शुक्रवार की सुबह वह रोते-बिलखते थाने पहुंचे। परिवार के अन्य लोगों की भी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैँ। 

    कानपुर के निवासी थे बलराज

    बलराज कानपुर जनपद के कोयला नगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद कानपुर से उनके परिवार के सदस्य भी कोखराज के लिए रवाना हो गए। इधर पुलिस के अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।