Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: 100 किलो की डाल्फिन मारकर पूरी बस्ती को खिलाया, वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुआ प्रशासन; 3 हिरासत में

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 09:16 AM (IST)

    यमुना नदी के नसीरपुर घाट पर डाल्फिन के शिकार का वीडियो प्रसारित होने के बाद सोमवार को मछुआरे रंजीत निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया। चार अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस देर रात तक दबिश देती रही। पिपरी के नसीरपुर गांव के रंजीत व उसके साथियों ने शुक्रवार को मछली के शिकार के लिए यमुना नदी में जाल डाला था।

    Hero Image
    100 किलो की डाल्फिन मारकर पूरी बस्ती को खिलाया, वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुआ प्रशासन; 3 हिरासत में

    जागरण संवाददाता, कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र के नसीरपुर गांव में तीन दिन पहले मछली पकड़ने के दौरान यमुना नदी में करीब सौ किलो का एक डलफिन मछली मछुआरों की जाल में फंस गया। प्रतिबंधित मछली को मछुआरे घर लाए और उसे काटकर खा गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डालफिन को पकड़ कर घर ले जाते वीडियो और फोटो शोसल मीडिया फेसबुक प्लेटफार्म पर सोमवार को प्रसारित हुआ। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सक्रिय हुई पुलिस और वन विभाग की टीम ने धड़पकड़ शुरू किया तो तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की।

    बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

    गौरतलब है कि यमुना का जल स्तर इन दिनों बढ़ रहा है। यमुना के जल स्तर बढ़ने के साथ ही कई प्रकार के जल जीव सहायक नदियों से यमुना नदी में पहुंचते हैं। लोगों के मुताबिक, करीब सौ किलो की एक डलफिन मछली किसी कारण बिछड़ कर आ गया।

    शुक्रवार को पिपरी क्षेत्र के नसीरपुर गांव के रंजीत कुमार सहित गांव के दर्जनों मछुआरे यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच डालफिन रंजीत की जाल में फंस गया। रंजीत उसे मोहल्ले के लोगों की मदद से घर ले आया और उसे काटकर मोहल्ले में मिल बांटकर खा गया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    कंधे पर डालफिन को लाने की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रसारित कर दिया। सोमवार की सुबह वीडियो प्रसारित हुआ तो पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दिया। वन विभाग के चायल रेंजर रवींद्र कुमार ने बताया कि डालफिन मछली स्तनधारी जीव है। यह बच्चे पैदा करता है।

    लोगों को किसी प्रकार का नुकसान यह नहीं पहुंचाता बल्कि यह डूबते लोगों की सहायता करता है। डालफिन को पकड़ना और नुकसान पहुंचाना कानूनन जुर्म है। इस संबंध में पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि रंजीत सहित सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल अभी जांच की जा रही है।