Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaushambi News: कौशांबी के सेउढ़ा घाट पर स्नान करने गए दो सगे भाई सहित तीन युवक यमुना में डूबे, एक को बचाया

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 03:41 PM (IST)

    कौशांबी में शुक्रवार को यमुना नदी में स्‍नान करने गए दो सगे भाई सह‍ित तीन लोग डूब गए। तीनों को डूबता देख हड़कंप मच गया। एक क‍िशोर को वहां मौजूद लोगों ...और पढ़ें

    Hero Image
    Kaushambi News: यमुना में स्‍नान करने गए दो सगे भाईयों की डूबने से मौत

    कौशांबी, जेएनएन। पिपरी क्षेत्र के सेउढ़ा घाट पर शुक्रवार को यमुना में स्नान करने गए तीन युवक डूब गए, जबकि एक किशोर को बचा लिया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा। सेऊढ़ा गांव के लालचंद के दो बेटे 22 वर्षीय रोहित, 20 वर्षीय मोहित, चचेरे भाई 18 वर्षीय सूरज और गांव के ही निकेश के साथ यमुना नहाने गए। निकेश ने बताया कि सूरज अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा।उसे बचाने के लिए रोहित, मोहित और वह भी गया।

    रोहित और मोहित भी डूब गए, जबकि उसे कुछ लोगों ने बचा लिया। गोताखोरों द्वारा लगभग तीन बजे तक तीनों के शवों को बरामद कर लिया गया। घाट पर स्वजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।