Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ससुराल आईं बहुओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ा, ब्याही गईं बेटियों का नाम काटा

    कौशांबी। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को सूची में नाम की गड़बड़ी व सूची में नाम न होने की सम

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 07 Nov 2021 10:51 PM (IST)
    Hero Image
    ससुराल आईं बहुओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ा, ब्याही गईं बेटियों का नाम काटा

    कौशांबी। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को सूची में नाम की गड़बड़ी व सूची में नाम न होने की समस्याओं को लेकर भटकना और परेशान न होना पड़े। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। बूथों पर कैंप लगाकर बीएलओ मतदाताओं के नाम में त्रुटि का संसोधन व मृतक हो चुके लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाकर 18 वर्ष की आयु के हो चुके युवक युवतियों के नाम जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों के घर- घर जा कर मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम किसी भी प्रकार की त्रुटि के संसोधन कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद के 1323 बूथ केंद्रों पर एक नंबर से बीएलओ कैंप लगाया जा रहा है। 30 नवंबर तक एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा और युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। विकास खंड चायल के कसेंदा गांव में लगे कैंप की बीएलओ अमृता, अतुल शुक्ला व अनीता देवी ने बताया कि मतदान के समय मतदाताओं का सूची में दर्ज मतदाता के नाम, पिता व पति के नामों में गड़बड़ी होने से उनके परिचय पत्रों से मिलान नहीं हो पाता था। जिससे मतदाताओं को वोटिग करने के लिए परेशान होना पड़ता था। कुछ मतदाता तो वोट दिए बिना ही लौट जाते थे। मतदाताओं को मत प्रयोग करने में परेशानी न हो और फर्जी वोटिग भी नहीं हो सके। इसके लिए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कसेंदा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे कैंप में पहुंचे। गांव के मेवालाल, बब्लू, केला देवी, पप्पू केसरवानी, तुल्ला कनौजिया, अमजद अहमद, अमीर अहमद ने कैंप में पहुंच कर अपने और अपने परिवारीजनों का मतदाता सूची में दर्ज नाम का मिलान किया। बीएलओ ने बताया कि मृतकों का नाम सूची से हटाकर कर दिव्यांगों और वयस्कों के नाम की त्रुटि का संसोधन करते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा और युवतियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा रहा है। रविवार को 80 नए नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। कार्य में लापरवाही न बरतने की दी हिदायत

    विधानसभा सभा चुनाव 2022 को देखते हुए चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दिया है। इस समय चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को बूथों पर विशेष अभियान चला कर मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है। रविवार को अर्का क्षेत्र के पोलिग बूथों पर सैकड़ों नए मतदाताओं ने पहुंचकर मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। अभियान की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने भ्रमण कर बूथों का जायजा लिया। साथ ही अभियान में लगे बीएलओ को इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश दिया। एसडीएम मंझनपुर प्रखर उत्तम ने करीब एक दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया।

    विधान सभा चुनाव 2022 को देखते हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगे बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं। इसके साथ ही सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, संसोधन आदि का कार्य किया जा रहा है। रविवार को मंझनपुर विधान सभा के बूथ संख्या 91 में तीन, बूथ संख्या 92 में तीन, बूथ संख्या 94 में छह, बूथ संख्या 95 में दो, बूथ संख्या 96 में दो, बूथ 97 में तीन, बूथ 98 में 12, बूथ 99 में तीन, बूथ 100 में एक, बूथ 101 में 15, बूथ 102 में दो, बूथ 103 में दो, बूथ 104 में दो फार्म के साथ सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाकर भारी संख्या में फार्म छह भराया गया। इस अभियान की मानिरिटरिग में लगे एसडीएम मंझनपुर प्रखर उत्तम, सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण कुशवाहा, कौशांबी खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया।

    -

    मतदाता सूची में नाम देखने व संशोधन के लिए डटे रहे लोग

    विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने के लिए रविवार को मतदान केंद्रों में विशेष कैंप लगा कर सूची पुनरीक्षण का काम किया गया। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने व मृतकों, विवाहित युवतियों के नाम काटने के लिये फार्म भराये गये।

    मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिये राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए एक नवंबर से 30 नवंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सात, 13, 21 व 27 तारीखों में पोलिग बूथों पर विशेष कैंप लगाने को कर नाम जोड़ने व नाम काटने को कर्मचारियों से कहा गया है। रविवार को बीएलओ व सुपरवाइजरों की मौजूदगी में सिराथू तहसील के 432 मतदान केंद्रों में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवकों व विवाह के बाद ससुराल आई बहुओं का नाम सम्मिलित करने के लिए फार्म लिया गया। साथ ही फार्म छह भराकर मृतक हो चुके व विवाह होने के बाद ससुराल जा चुकी युवतियों का नाम काटने का काम किया गया। दिव्यांग व विशेष लोगों को चिह्नित कर मतदाता सूची में उनका नाम जोड़ा गया। एसडीएम ने निरीक्षण कर लिया जायजा

    मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए मतदेय स्थलों पर आयोजित किए गए विशेष कैंप का निरीक्षण करने के लिये सिराथू एसडीएम विनय कुमार गुप्ता, तहसील संतोष कुमार के साथ उलाचूपुर, निदूरा व गौसपुर सहित आधा दर्जन बूथों मे पहुंच कर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।