सैयद सरावां मजार पर माथा टेकने पहुंचे केरल के राज्यपाल, की चादरपोशी, पीर से लिया आशीर्वाद
बुरे और हिसा वादी लोगों को हमें अछाई और अहिसा की भावना से देखना चाहिए। बुराई को अछाई से जवाब देना चाहिए। देश की मजबूती के लिए सभी धर्म के लोगों को एकजुट होकर रहना होगा। ये बातें रविवार को चायल तहसील के सैयद सरावां गांव में स्थित जामिया अरीफिया मदरसा में केरल राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कही। इससे पहले उन्होंने दरगाह में माथा टेका और वहां पर रही हजरत आरिफ सफी की मजार पर चादर चढ़ाई।

कौशांबी। बुरे और हिसा वादी लोगों को हमें अच्छाई और अहिसा की भावना से देखना चाहिए। बुराई को अच्छाई से जवाब देना चाहिए। देश की मजबूती के लिए सभी धर्म के लोगों को एकजुट होकर रहना होगा। ये बातें रविवार को चायल तहसील के सैयद सरावां गांव में स्थित जामिया अरीफिया मदरसा में केरल राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कही। इससे पहले उन्होंने दरगाह में माथा टेका और वहां पर रही हजरत आरिफ सफी की मजार पर चादर चढ़ाई। राज्यपाल ने परेड की सलामी भी लिया।
रविवार की दोपहर 1.30 बजे राज्यपाल सैयद सरावां स्थित मदरसा पहुंचे। इस बीच कौशांबी पुलिस लाइन समेत सराय अकिल, पिपरी, चरवा, कोखराज की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीओ चायल श्यामकांत ने परेड कर सिपाहियों द्वारा स्वागत सलामी दी। इसके बाद मदरसा में स्थित दरगाह पहुंचे और माथा टेका तथा इसके बाद वहां पर बनी हजरत आरिफ सफी की मजार पर चादर चढ़ाई। फिर मदरसा में सूफी संत एहसानुल्लाह मोहम्मद उर्फ अबू मियां से दुआ मांगी। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य की शक्ति और धन सिर्फ अपने लिए नहीं है। स्वयं की आवश्यकता पूरी करने से कार्य नहीं सिद्ध होंगे। दूसरों की भलाई से ही सुख प्राप्त होता है। जंगल में जानवरों का कानून लागू होता है, जो सबसे ज्यादा बलवान हुआ, उसे ही जीने का हक है। वह किसी को भी मार सकता है लेकिन मनुष्य के लिए ऐसा कानून नहीं है। उसे मिली ताकत व अधिक धन दौलत गरीब लाचारों की मदद के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। हमें मानव जीवन में लोगों को जोड़ने का कार्य करना चाहिए और किसी की मदद के लिए हमें जाति धर्म का भेदभाव बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। सभी को भाईचारे से रहना चाहिए। कार्यक्रम में हसन सईद, हुसैन सईद, अली सईद व मैनेजर साजिद सईद आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम चायल ज्योति मौर्या समेत सीओ चायल और सीओ सिराथू चार थाना की फोर्स के साथ मौजूद रहे। बुलंद शहर में जन्मे आरिफ मोहम्मद खान
रविवार को चायल तहसील के सैयद सरावां गांव में स्थित जामिया अरीफिया मदरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बताया कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर में हुआ था। स्थानीय स्कूलों से प्रारंभिक शिक्षा शुरू किया। उन्हें हिदी समेत अंग्रेजी, उर्दू, अरबी और बुंदेलखंडी भाषा का ज्ञान है। वे लोगों की आवश्यकता के हिसाब से विभिन्न भाषाओं में बात करते हैं। रविवार को सैयद सरावां स्थित मदरसा में हिदी भाषा का उन्होंने प्रयोग किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।