Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaushambi में आत्महत्या की दो घटनाएं, पति से नोकझोंक के बाद विवाहिता फंदे पर झूली, लटकता मिला किसान का शव

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 06:56 PM (IST)

    कौशांबी में दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मोहद्दीनपुर गौस में रेखा देवी नामक महिला ने पेड़ से लटककर जान दे दी। वहीं घमसिरा गांव में फूलचंद्र नामक किसान का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

    Hero Image
    कौशांबी जनपद में आत्महत्या की दो घटनाएं हुई हैं। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

    संसू, जागरण, हर्रायपुर (कौशांबी)। जनपद के दो स्थानों पर आत्महत्या की दो घटनाएं हुईं।  संदीपनघाट कोतवाली के मोहद्दीनुपर गौस की एक महिला ने गांव के समीप बाग में पेड़ पर रस्सी डाल खुदकुशी कर ली। खेत की ओर गए गांव के लोग शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। वहीं करारी इलाके में एक किसान की घर में फंदे से लटकता शव मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली घटना में विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे चर्चा रही कि घरेलू कलह से आजिज आकर घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

    मोहद्दीनपुर गौस निवासी सुग्गी लाल मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता है। पांच दिन पहले वह गांव आया है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह पत्नी रेखा देवी 42 से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति से नोकझोंक के बाद वह गांव के पास निमिहा बाग पहुंची और पेड़ पर रस्सी डालकर फंदे से झूल गई।

    देर तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने खोजबीन शुरू की। इसी दरम्यान बाग की ओर गए गांव के अन्य लोगों ने रेखा का शव पेड़ पर लटकता देखा तो घटना की जानकारी स्वजन को दी। उसके आत्मघाती कदम उठाए जाने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव काे कब्जे में लिया।

    इस संबंध में इंस्पेक्टर शशिकांत मिश्रा ने बताया कि गांव में चकबंदी के कारण सुग्गी लाल का खेत किसी दूसरे के कब्जे में चला गया था। मुकदमे के खर्च को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने व जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    फूलचंद्र चौकीदारी भी करते थे

    म्योहर प्रतिनिधि के अनुसार करारी कोतवाली के घमसिरा निवासी फूलचंद्र 52 खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार सुबह अधेड़ का शव घर के भीतर कमरे में फंदे पर लटकता मिला। शव देख स्वजन चीख पड़े। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लिया।

    फूलचंद्र के बेटे राजदीप ने बताया कि वह खेती-बाड़ी के साथ चौकीदारी करते थे। मंगलवार को घर के पिछले हिस्से में फंदे पर लटककर जान दे दी। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका। मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।