सेंट जोसफ की स्टूडेंट आफ द ईयर बनी सानिया नोमान
तेरह मील स्थित सेंट जोसफ विद्यालय परिसर में बुधवार को क्रिसमस व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर लुईस मसकेरेनस ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
संसू, चायल : तेरह मील स्थित सेंट जोसफ विद्यालय परिसर में बुधवार को क्रिसमस व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर लुईस मसकेरेनस ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
सेंट जोसफ विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण व क्रिसमस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर लुईस मसकेरेनस व प्रधानाचार्य फादर रेमंड डिसूजा ने दीप जलाकर किया। शिक्षिका डाली गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने लाइफ आफ जरनी, कोरोना महामारी पर नाटक, प्रभू येशू के जन्म से संबंधित नृत्य नाटिका, राक डास, कैरल गान, यूनिटि इन डाइवरसिटी आदि प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान ही पुरस्कारों का वितरण किया गया। एक से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच मैथ मास्टर, होमवर्क हीरो आदि पुरस्कार का वितरण किया। इसके साथ ही फादर लुईस मसेकेरेनस ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसमें 18वीं उप्र राज्य स्तरीय ताइकांडो चैंपियनपशिप में क्रीतिडा पाल, प्रथम जिला स्तरीय योगा चैंपियनशिप में अद्रिका केशरवानी, यशस्वी सिंह ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में, सुहानी सिंह व प्रियाशु केशरवानी जिला स्तरीय वॉलीबाल तथा बाक्सिग प्रतियोगिता में हंसिका पटेल के स्थान पाने पर उनको सम्मानित किया। वर्ष 2021 में सीबीएसई में टापर रहें कक्षा 12वीं के प्रभात शुक्ला व 10वीं की श्रद्धा कुशवाहा को सम्मानित किया। स्टूडेंट आफ द ईयर का सम्मान सानिया नोमान को मिला। खेलों इंडिया में चयनित हुई कौशांबी की खिलाड़ी
जासं, कौशांबी : पश्चिमशरीरा स्थित महर्षि पब्लिक इंटर कालेज की पूर्व छात्रा साक्षी शुक्ला का चयन खेलों इंडिया में हुआ है। इन दिनों वह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में रहकर खेल रही है। इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज में देखा जा सकता है। अपने विद्यालय की छात्रों को देखकर स्कूल के बच्चे व शिक्षक गदगद हैं। साक्षी के अभिभावकों का सिर भी गर्व से ऊंचा है।
सरसवां विकास खंड के जलीलपुर निवासी प्रभात कुमार शुक्ला की बेटी साक्षी शुक्ला का चयन खेलों इंडिया में तहत हुआ है। वह हाकी खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। इनका मुकाबला इन दिनों हरियाणा की टीम से चल रहा है। जिसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज में देखा जा सकता है। विद्यालय के प्रबंधक राज कुमार त्रिपाठी ने कहां कि साक्षी शुक्ला ने अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ विद्यालय का नाम भी रोशन किया है। पूरे कौशांबी जनपद का नाम साक्षी शुक्ला के कार्यों से रोशन है। वह हाकी की नेशनल लेवल की खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। बताया कि हमारे विद्यालय की पूर्व छात्रा की यह उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा दायक है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।