Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    55 फीट चौड़ा बनेगा राम वन गमन मार्ग

    राम वन गमन मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा। शासन के निर्देश पर दिल्ली की एक संस्था ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। यह सड़क अयोध्या से प्रतापगढ़ के श्रृंगवेरपुर धाम और कौशांबी होते हुए चित्रकूट धाम के लिए जाएगी। सड़क का डामरीकरण 55 फीट का होगा। इसी में बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। मंगलवार को ओसा से महेवाघाट तक ड्रोन कैमरे टीम ने सड़क के सर्वे का कार्य पूरा किया।

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 05 Jan 2021 10:50 PM (IST)
    Hero Image
    55 फीट चौड़ा बनेगा राम वन गमन मार्ग

    टेवां : राम वन गमन मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा। शासन के निर्देश पर दिल्ली की एक संस्था ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। यह सड़क अयोध्या से प्रतापगढ़ के श्रृंगवेरपुर धाम और कौशांबी होते हुए चित्रकूट धाम के लिए जाएगी। सड़क का डामरीकरण 55 फीट का होगा। इसी में बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। मंगलवार को ओसा से महेवाघाट तक ड्रोन कैमरे टीम ने सड़क के सर्वे का कार्य पूरा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश सरकार पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए सड़क के चौड़ीकरण का कार्य करा रही है। इसके तहत राम वन गमन मार्ग का कार्य शुरू कराने की कवायद तेज कर दी गई है। दिल्ली की एक संस्थान द्वारा इन दिनों कौशांबी में सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे टीम के मनोज कुमार भारद्वाज व विनोद कुमार सोनी ने बताया कि सर्वे का काम मोहनलालगंज प्रतापगढ़ से राजापुर तक किया जा रहा है। 120 किलोमीटर तक 55 फीट चौड़ी फोरलेन बनेगी। सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। सरकारी योजनाओं से अपडेट होंगे किसान

    जासं, कौशांबी : किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। किसानों के बीच सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे इसके लिए बुधवार को जिले के हर ब्लाक परिसर में किसान मेले का आयोजन होगा। जिला विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास क्षेत्र में मेला आयोजन का निर्देश दिया है। साथ ही एडीओ आइएसबी को इसका नोडल बनाया है।

    जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सरकार किसान कल्याण व किसानों की आय दोगुना करने का अभियान चला रही है। बुधवार को जिले में किसान कल्याण अभियान का शुभारंभ होगा। तीन सप्ताह तक यह कार्यक्रम हर ब्लाक परिसर में संचालित होगा। इस दौरान किसान मेले समेत अन्य आयोजन होते रहेंगे। इस मेले में सरकारी विभागों के साथ ही महिला समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी एडीओ आइएसबी को दी है। बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से किसान नई तकनीक से अपडेट होगा।