Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लोकसभा-2024 में सबसे कम उम्र के सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज, इस पार्टी की टिकट से लड़ा था चुनाव

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 12:27 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव- 2024 में कौशांबी संसदीय सीट से लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए विनोद सोनकर को इंडी गठबंधन प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज एक लाख तीन हजार 944 वोटों से हराकर सबसे युवा सांसद बन गए हैं। पांच लाख नौ हजार 787 मत पाने वाले पुष्पेंद्र देश के इतिहास में अब तक के सबसे युवा सांसद होंगे।

    Hero Image
    लोकसभा-2024 में सबसे कम उम्र के सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज।

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। लोकसभा चुनाव-2024 में कौशांबी संसदीय सीट से लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए विनोद सोनकर को इंडी गठबंधन प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज एक लाख तीन हजार 944 वोटों से हराकर सबसे युवा सांसद बन गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच लाख नौ हजार 787 मत पाने वाले पुष्पेंद्र देश के इतिहास में अब तक के सबसे युवा सांसद होंगे। चार जून 2024 को पुष्पेंद्र की उम्र 25 साल 03 महीने 03 दिन हो गई। अब तक ओडिशा के क्योंझर लोकसभा सीट से चंद्राणी मुर्मू सबसे युवा महिला सांसद थीं। 25 साल 11 महीने की उम्र में चंद्राणी सांसद चुनी गईं थीं।

    पुष्पेंद्र का जन्म एक मार्च 1999 को हुआ है। मौजूदा समय में इनकी उम्र 25 वर्ष है। इनकी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा देहरादून से हुई है, जबकि स्नातक की पढ़ाई क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से की है। पिता इंद्रजीत सरोज 1997 से लगातार चार बार मंझनपुर आरक्षित सीट से विधायक रहे। 

    तीन बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। वहीं, पांचवीं बार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर से चुनाव हार गए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पुन: जीत दर्ज की और मौजूदा समय में मंझनपुर से विधायक हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

    यह भी पढ़ें: Election Results 2024: मायावती की एक ‘जिद’ से… दशक बाद फिर ‘हाथी’ चारों खाने चित, बसपा को जनाधार में भी हुआ नुकसान