विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस कर रही थी चेकिंग, बैग खोला तो निकले 48 लाख रुपये; इतनी मोटी रकम देख उड़ गए होश

Published: Fri, 16 Aug 2024 11:18 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले में बोलेरो गाड़ी में सवार युवक के पास से 48 लाख रुपये बरामद किए गए ...और पढ़ें

युवक ने अपना नाम मनोज कुमार शर्मा निवासी मधवपुर जिला कासगंज बताया।
युवक ने अपना नाम मनोज कुमार शर्मा निवासी मधवपुर जिला कासगंज बताया।

HighLights

  1. पूछने पर बताया, डेयरी में रुपया देने जा रहा था
  2. आयकर विभाग ने रुपये को कब्जे में लेकर किया सील

संवाद सूत्र, कौशांबी। क्षेत्र के पिंडरा चौराहा के समीप करारी पुलिस ने मंगलवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक बोलेरो को रोका गया। गाड़ी की तलाश ली गई तो एक व्यक्ति के पास बैग में 48 लाख 37 हजार रुपये मिले। इतनी बड़ी रकम देख पुलिस गाड़ी समेत युवक को थाने लेकर आ गई। 

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज कुमार शर्मा निवासी मधवपुर जिला कासगंज बताया। बोला कि वह अलीगढ़ जिले के राम एंड संस डेयरी का मैनेजर है। वह सरायअकिल स्थित एक डेयरी में रुपया देने जा रहा था। 

पूछताछ में संतोषजनक उत्तर न मिलने के कारण पुलिस ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के अलावा आयकर विभाग के अधिकारियों को दी। 

आयकर विभाग के इंस्पेक्टर संजय मेहता अपनी टीम के साथ करारी थाना पहुंचे। करारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पूछताछ के बाद आयकर विभाग की टीम ने रुपये को सील कर दिया और अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: UP By Election 2024 : मुश्किलों भरी राह आसान बनाने में जुटी भाजपा, तो पुराना जनाधार पाने का प्रयास करेगी सपा

यह भी पढ़ें: दो नदियों के जुड़ने से यूपी-एमपी के 13 जिलों की चमकेगी किस्मत, सीएम योगी के आदेश पर प्रोजेक्ट पर काम शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।