NEET UG Result: सूबेदार की बेटी मोनिका ने नीट की परीक्षा में पाई सफलता, बोली- ऑनलाइन पढ़ाई कर हासिल किया मुकाम
NEET UG Result 2023 मंझनपुर तहसील क्षेत्र के म्योहर के मजरा इच्छू का पूरा निवासी नंदलाल यादव की पुत्री मोनिका यादव का चयन मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) में हो गया है। 720 अंकों में से 625 अंक प्राप्त हुआ है।

जागरण संवाददाता,कौशांबी: (NEET UG Result 2023) मंझनपुर तहसील क्षेत्र के म्योहर के मजरा इच्छू का पूरा निवासी नंदलाल यादव की पुत्री मोनिका यादव का चयन मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) में हो गया है। 720 अंकों में से 625 अंक प्राप्त हुआ है। इनकी आल इंडिया रैंक 13546 है।
छात्रा की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। मोनिका की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई। उसके बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी में प्रयागराज स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण किया।
ऑनलाइन पढ़ाई कर हासिल की सफलता
इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली नीट की तैयारी शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बायो ग्रुप से बीएससी भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर लिया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन, यू-ट्यूब व ऑनलाइन कोचिंग से उन्हें यह सफलता मिली है।
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, दादा व शिक्षकों को दिया। उनके पिता भारतीय थल सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता विमला देवी गृहिणी हैं। दादा लाल सिंह यादव बांदा जिले में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने सफलता पर भतीजी को बधाई दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।