Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप मुख्यमंत्री पहुंचे कौशांबी, बोले- सत्ता वियोग में अखिलेश विचलित हो कर रहे अनाप-शनाप बातें कर रहे,

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 08:14 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कौशांबी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे देश का भला नहीं चाहते। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि वह सत्ता खोने के बाद बौखला गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    Hero Image
    केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी दौरे के दौरान अखिलेश यादव व गांधी परिवार पर तंज कसा।

    संसू,जागरण, सिराथू (कौशांबी)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सयारा स्थित गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान अखिलेश यादव द्वारा प्रयागराज में 20 हजार करोड़ रुपए खर्च के बाद भी जलभराव के सिवा और क्या मिला? भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों में भरा पानी भाजपाई घपलों-घोटालो के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोस्ट पर सवाल करने पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव सत्ता वियोग में बौखलाए और विचलित होकर अनाप-शनाप बातें करते घूम रहे हैं। उनको इस प्रकार की बातें करने के बजाय उनके मन में प्रदेश की जनता और बाढ़ पीड़ितों के प्रति तनिक भी भाव है तो सेवा में समय लगाएं। चूंकि उनके पास सेवा करने वाले कार्यकर्ता नहीं है। गुंडे, दंगाई, माफिया, अपराधी और भ्रष्टाचारी ही हैं, इसलिए वह सिर्फ बयानबाजी में वीरता दिखाते हैं। बयान से कुछ नहीं होता, जनता की सेवा करनी पड़ती है।

    बोले कि हमारी सरकार और हमारे कार्यकर्ता जनता की सेवा में समर्पित हैं। प्रयागराज, प्रदेश अथवा देश में कहीं भी बाढ़, भूकंप और सुनामी यह एक प्राकृतिक आपदा है। प्राकृतिक आपदा को लेकर जो जरूरी प्रबंध करने चाहिए, वह सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से किए गए हैं। आगे भी किए जा रहे हैं। वहीं गांधी परिवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी देश का भला नहीं देख सकतीं। सेना पर सवाल उठाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

    देश की सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में शामिल है। भारत की एक इंच जमीन भी कोई माई का लाल नहीं ले सकता है। हम सभी ने देश की सेना के अदम्य साहस का उदाहरण भी कुछ दिनों पूर्व देखा है। आतंकी घटना के जिम्मेदारों को सेना ने मुंहतोड़ जबाब दिया है। राहुल गांधी संसद में सवाल पूछें, कौन रोक रहा। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी गांधी परिवार नहीं सुधरा। आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जनता करारा जवाब देगी।

    मां शीतला देवी अतिथिगृह सयारा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। कहा कि बाढ़ व वर्षा के कारण जिन लोगों के मकान गिर गए हैं, उन सभी लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना की सुविधा से लाभांवित किया जाए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करे, जिससे बीमारियां न फैले। इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करा लिया जाए।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की जाए। बाढ़ का पानी घटने के बाद फसल क्षति का सर्वे कराकर शीघ्र ही संबंधित किसानों को उनकी फसल की क्षति का मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाए। अधीक्षण अभियंता विद्युत से कहा कि मां शीतला धाम में खराब ट्रांसफार्मर को आज ही बदलवा दिया जाए।

    कहा कि जिले के नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं महत्वपूर्ण स्थानों के लिए स्टाक में ट्रांसफार्मर रखा जाए, ताकि खराब होने पर तत्काल ट्रांसफार्मर बदला जा सके। विद्युत फाल्ट की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि पर भी विशेष ध्यान देते हुए प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित कर दिया जाए।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अजुहा में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सर्वे कर उन्हें अन्य विभिन्न योजनाओं से भी लाभांवित किया जाए। कहा कि वर्षा का जल अमृत सरोवरों व तालाबों में जा रहा है या नहीं, इसे देख लिया जाए और आवश्यक कार्रवाई करा ली जाए। वृहद पौधारोपण के तहत रोपित किए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।