Kaushambi News : झोलाछाप के आपरेशन से बिगड़ी महिला की तबीयत, सरकारी अस्पताल में मौत, निजी अस्पताल संचालक फरार
निजी अस्पताल के संचालक की वजह से एक महिला की जान चली गई। उपचार के लिए एक लाख रुपये से ज्यादा वसूलने के बाद वह मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में महिला को बुधवार को छोड़कर भाग गया था। दो दिन बाद शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। उधर निजी अस्पताल संचालक ताला लगाकर फरार है।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। निजी अस्पताल संचालक किस प्रकार से मरीजों का दोहन करते हैं। जब हाथ से केस निकल जाता है तो मरीज की जान पर भी बन आती है। ऐसा ही एक मामला कौशांबी जनपद में देखने को मिला। एक निजी अस्पताल संचालक ने महिला का झोलाछाप से आपरेशन करा दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और अंत में उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
मंझनपुर के करारे मार्ग पर स्थित एक अस्पताल संचालक व झोलाछाप ने मिलंकर एक महिला की जान ले ली। बताया जाता है की करारी थाना क्षेत्र के अंसारगंज के रहने वाले कल्लू की पत्नी सरोज देवी को पेट में दिक्कत थी। गांव के दिलीप कुमार नामक व्यक्ति ने इलाज के लिए उसे मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहा पर इलाज के नाम से 65,000 रुपये जमा कराए गए।
आरोप है कि यहां महिला का आपरेशन किसी झोलाछाप से कराया गया। आपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई तो निजी अस्पताल संचालक ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी महिला के स्वस्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद अस्पताल संचालक महिला को पुनः मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां लगभग 45,000 हजार रुपये जमा कराए गए।
महिला की हालत में सुधर नहीं हुआ तो निजी अस्पताल संचालक बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग निकला। यहां पर दो दिन जिंदगी और मौत से जूझते हुए शुक्रवार सुबह महिला की मौत हो गई। अस्पताल सचालक ताला बंद कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डा. राहुल सिंह ने कहा कि महिला के मौत बाद सीएमओ के निर्देशन में दो सदस्यीय टीम काम कर रही है। निर्देश के बाद शुक्रवार को निजी अस्पताल सीज करने की कार्यवाही की जा रही है, जहां महिला भर्ती थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।