विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में बड़ी वारदात: घर में अकेली महिला की सिर कूंचकर निर्मम हत्या, दशहरा मेला देखने गया था परिवार

By raj k. srivastava Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 21 Nov 2026 01:15 PM (IST)

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय महिला की सिर कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई। परिवार दशहरा मेला देखने गया था और महिला घर में अकेली थी, पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

कौशांबी के कोखराज क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में महिला की हत्या के बाद गमगीन परिवार की महिलाएं। जागरण

कौशांबी के कोखराज क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में महिला की हत्या के बाद गमगीन परिवार की महिलाएं। जागरण

HighLights

  1. कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव की घटना, पुलिस कातिलों का पता लगा रही 

  2. घर में जल रहा था चूल्हा, सब्जी कटी रखी थी, खाना बनाने की तैयारी कर रही थी महिला

जागरण संवाददाता, कौशांबी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बड़ी वारदात हुई। रसूलपुर गिरसा गांव में घर में 55 वर्षीय महिला राजमती की सिर कूेचकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह घर में अकेली थी, पति समेत परिवार के अन्य सदस्य भरवारी में दशहरा मेला देखने गए थे।

घरवालों की चीख निकल गई...

देर रात करीब 12 बजे घर लौटे परिवार के सदस्यों ने आंगन में खून से लथपथ राजमती का शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर कोखराज थाने की पुलिस भी  पहुंच गई। घर की गहनता से जांच-पड़ताल के बाद स्वजन से पूछताछ हुई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। 

लहूलुहान शव आंगन में पउ़ा था

रसूलपुर गिरसा गांव निवासी गिरधारीलाल सरोज चार बेटियों और दामाद के साथ शुक्रवार शाम भरवारी का दशहरा मेला देखने गए थे। घर पर उनकी पत्नी राजमती अकेली थीं। देर रात जब परिवार के लोग लौटे तो आंगन में राजमती का शव पड़ा था। सिर कूंचकर हत्या की गई थी। घर में चूल्हे की आग जल रही थी और कटी सब्जी का रखी थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना के समय राजमती खाना बनाने की तैयारी कर रही थी।

एसपी ने भी की जांच-पड़ताल

सूचना पर एसपी सत्य नारायण प्रजापत पुलिस फोर्स और फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। राजमती के पति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपितों की तलाश कर रही है। 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बड़ी घटना: दुकान पर बैठे शटरिंग कारोबारी की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम दे पैदल भागे आरोपित

यह भी पढ़ें- 'अशोक सिंहल सेतु' के नाम से जाना जाएगा प्रयागराज का सिक्स लेन पुल, 25 से 30 नवंबर तक ब्रिज के एक लेन से हो सकेगा आवागमन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।