विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kaushambi Triple Murder: कौशांबी में तिहरे हत्याकांड के बाद सियासी माहौल गर्म, आज पहुंचेंगे चिराग पासवान

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 17 Sep 2023 10:36 AM (IST)

Kaushambi Triple Murder कौशांबी के संदीपनघाट मोहिद्दीपुर गौस गांव में तीन लोगों की हत्या के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा ...और पढ़ें

कौशांबी में तिहरे हत्याकांड के बाद सियासी माहौल गर्म, आज पहुंचेंगे चिराग पासवान
कौशांबी में तिहरे हत्याकांड के बाद सियासी माहौल गर्म, आज पहुंचेंगे चिराग पासवान

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : कौशांबी के संदीपनघाट मोहिद्दीपुर गौस गांव में तीन लोगों की हत्या के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा है। दलित परिवार की हत्या से जहां गांव में टकराव की आशंका है, वहीं राजनीतिक दलों का जमघट भी लगने लगा है।

मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं और आरोपितों की गिरफ्तारी से लेकर दूसरी कार्रवाई की कवायद तेज कर दी है। भूमि विवाद में बुजुर्ग होरी लाल, गर्भवती बेटी बृजकली और दामाद शिवसरन की हत्या के बाद विपक्षी दल कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरने की कोशिश में हैं तो कई नेता दलित परिवार को इंसाफ दिलाने का दावा करने की तैयारी में हैं।

सोमवार को मिलेगा सपा प्रतिनिधिमंडल

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान रविवार की दोपहर एक बजे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेंगे। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार को पूर्व मंत्री आरके चौधरी सहित पार्टी का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यहां आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: तीहरे हत्याकांड के बाद गांव में जातीय संघर्ष की आशंका, बनाया गया अस्थाई थाना

कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता सुशील पासी ने भी शनिवार को पीड़ितों से मुलाकात की। वहीं कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सोमवार को भेज रहे हैं। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप नरवाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

पूनिया ने पीड़ित परिवार से की बात राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य सांसद पीएल पूनिया ने फोन से पीड़ित परिवार के सदस्यों से बात की और दोषी दारोगा और क्षेत्राधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार एवं रिश्तेदारों से बात की।

उन्हें बताया गया कि एसपी और सीओ से मामले की लगातार शिकायत करते रहे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जातीय संघर्ष की आशंका, मोहिद्दीनपुर में बनाया अस्थाई थानामोहिद्दीनपुर गौस गांव में पंडा चौराहा के करीब हुए तिहरे हत्याकांड के बाद जातीय संघर्ष की आशंका को देखते हुए अस्थायी थाना बना दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: रामपुर में बोलती थी आजम खान की तूती, आज वहां दर्ज हैं 84 मुकदमें, 10 बार विधानसभा और एक बार जीता लोकसभा चुनाव

इंस्पेक्टर रोशन लाल को प्रभारी निरीक्षक बनाते हुए 72 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गांव को छोटी-छोटी बीट में बांटकर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है।

कौशांबी के अपर जिलाधिकारी न्यायिक व प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)के नेतृत्व में चार सीओ, सर्विलांस व एसओजी टीम के अलावा संदीपन घाट और कोखराज पुलिस सहित आठ टीमों को लगाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।