Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaushambi: संपत्ति को हड़पने के खातिर भाइयों ने बहन को बना दिया मुर्दा, जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

    By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 10:33 PM (IST)

    कौशांबी थाना क्षेत्र के आषाढा गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जीवित महिला को जमीन हड़पने की साजिश रचते हुए सगे भाइयों ने मृतक दिखा दिया। पीड़िता महिला को जब इस बात की खबर हुई तो उसके होश उड़ गए। महिला ने उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देते अपने आप को जीवित बताया और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image
    कौशांबी में महिला की जमीन हड़पने की साजिश रचते हुए सगे भाइयों ने उसे मृतक दिखा दिया।

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। कौशांबी थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के आषाढा गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जीवित महिला को जमीन हड़पने की साजिश रचते हुए सगे भाइयों ने मृतक दिखा दिया। पीड़िता जीवित महिला को जब इस बात की खबर हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता महिला ने उक्त आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र देते अपने आप को जीवित बताया और धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असाढ़ा निवासी मुजफ्फरी फातिमा उर्फ शाहिदा मंजूर ने जिलाधिकारी कौशांबी से मिलकर शिकायती पत्र दिया। साथ ही बताया कि उसके सगे भाई आबिद मंजूर, शाहिद मंजूर मुझे मृतक दिखाकर मेरी भूमि जो अषाढा गांव में है। जिसे हड़पना चाहता है। महिला ने जिला अधिकारी को सच्चाई से अवगत कराया और बताया की धोखाधड़ी कर पीड़िता द्वारा विक्रय की गई जमीन को मृतक दिखाकर स्थगन आदेश ले लिया गया। जो सरासर गलत है, जबकि इन्हें स्टे लेने का कोई अधिकार नहीं बनता। पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र मिलने के बाद जिलाधिकारी कौशांबी द्वारा जांच करवा कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

    पीड़िता महिला ने हकीकत बायान करते हुए बताया कि मैं आपके सामने जिंदा हूं, खड़ी हूं देख लीजिए मुझे मृतक दिखा दिया गया है। धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।