Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaushambi News: संदिग्ध दशा में फंदे पर लटका मिला नव विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 05:10 PM (IST)

    कौशांबी के बिगहरा गांव में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। मृतका की माँ ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है जिसके अनुसार ससुराल वाले दो लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की शादी चार महीने पहले ही हुई थी।

    Hero Image
    संदिग्ध दशा में फंदे पर लटका मिला नव विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बिगहरा गांव में ब्याही युवती का मंगलवार की रात संदिग्ध दशा में फंदे पर लटकता शव मिला। आरोप है कि दो लाख रुपये नकद व बुलेट नहीं मिलने पर ससुरालियों ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां की तहरीर पर आरोपित पति समेत सात लोगों पर एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, नव विवाहिता की मौत से स्वजन का रो-रोकर हाल बेहाल है।

    कोतवाली के बेरुई गांव की कमला देवी पत्नी भगवानदीन ने बताया कि चार महीने पहले उसने बेटी हिरन देवी की शादी उस्मानपुर बिगहरा गांव में बब्लू पुत्र झूरी लाल के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।

    आरोप लगाया कि दोबारा ससुराल जाने पर ससुराली दो लाख नकदी के साथ बुलेट लाने की जिद कर यातनाएं देने लगे। कई बार उसने फोन पर आपबीती बताई तो ढांढस देकर शांत करा दिया गया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

    आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं हाेने पर मंगलवार की रात पिटाई कर मौत की नींद सुलाने के बाद ससुरालियों ने हिरन देवी को फंदे से लटका दिया। जानकारी होने पर वह स्वजन के साथ बेटी की ससुराल पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोपहर बाद पुलिस ने मृतका की मां कमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति बब्लू, ससुर झूरीलाल, सास, देवर रोहित, ननद, जेठ, जेठानी समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

    एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की जांच के साथ आरोपितों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner