Kaushambi News: पांच वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, बाल सुधार गृह भेजा गया, जांच जारी
UP News - सैनी क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बालिका को अस्पताल में भर्ती कराकर परिवार वालों ने पुलिस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कौशांबी। सैनी क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बालिका को अस्पताल में भर्ती कराकर परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सैनी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की शाम उसकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच गांव का ही 16 वर्षीय किशोर आया और टाफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ बाग की ओर ले गया।
परिवार वालों का आरोप है कि किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। उसकी हालत खराब होते देखा तो वह भाग निकला। किसी तरह बालिका घर पहुंची और आपबीती सुनाई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
पुलिस ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जेके शर्मा का कहना है कि आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर लिखित शिकायती पत्र लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह प्रयागराज भिजवाया है।
पिता का कहना है कि बेटी के साथ किशोर ने बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब वह रोने-चीखने लगी तो किशोर भाग निकला। किसी तरह बालिका घर पहुंची और आपबीती परिवार वालों को बताई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।