विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में अवैध संबंध के शक में मूसल से सिर कूंच कर पत्नी की हत्या, फरार आरोपित के घर मायकेवालों ने तोड़फोड़ की

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 06 Nov 2026 01:17 PM (IST)

कौशांबी में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की मूसल से सिर कूंचकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर गांव के मंदरी मजरे में हुई घटना

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर गांव के मंदरी मजरे में हुई घटना

HighLights

  1. आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गईं

  2. पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर गांव के मंदरी मजरे में हुई घटना

संसू, जागरण, चायल (कौशांबी)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर गांव के मंदरी मजरा में गुरुवार आधी रात बड़ी वारदात हुई। पति ने अपनी पत्नी के सिर पर खल-बट्टा के मूसल से वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। जानकारी पर शुक्रवार सुबह पहुंचे मायके पक्ष के आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर में तोड़फोड़ की। फिर पुलिस को तहरीर दी। शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। अवैध संबंध के शक में हत्या की बात कही जा रही है। 

मंदरी निवासी सुमन कुमार उर्फ भैया लाल मजदूरी करता है। उसे काम से घर लौटने में देर शाम तो कभी देर रात हो जाती है। लोगों के मुताबिक गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उसने अपनी 30 वर्षीय पत्नी विजमा देवी की सिल-बट्टा के मूसल से वार करके हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनाथल का निरीक्षण करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Kaushambi Husband Kills Wife Absconded accused house Vandalized

विजमा देवी की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग आक्रोशित होकर सुमन के घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद विजमा के पिता समेत मायके पक्ष के कई लोग पूरामुफ्ती थाना पहुंचे आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए तहरीर दी। विजमा के पिता राम भवन सरोज निवासी शेखपुर रसूलपुर थाना चरवा ने पुलिस को तहरीर दी।

राम भवन सरोज ने बताया कि बेटी विजमा देवी की शादी करीब 10 साल पहले मंदरी निवासी सुमन कुमार उर्फ भैया लाल के साथ की थी। उनके तीन बच्चे हैं। शुक्रवार सुबह उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। इस संबंध थाना प्रभारी शांतनु सिंह का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कूड़ा फेंकते ही कैद होगी तस्वीर, AI कैमरे बजाएंगे अलार्म और लगेगा जुर्माना; सफाई व्यवस्था बिगाड़ने वालों की खैर नहीं

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भूलभुलैया पार्क तीन करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, ओपन जिम व योग स्थल भी भी मिलेगी सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।