Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaushambi News : संदिग्ध हाल में घर में फंदे से लटकता मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव, पुलिस को PM रिपोर्ट का इंतजार

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 06:48 PM (IST)

    कौशांबी के कड़ाधाम क्षेत्र में एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। स्वजन के मुताबिक वे खेत गए थे और लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना में कोखराज में रेलवे लाइन पर एक विवाहिता का शव मिला जिसकी पहचान हो गई है।

    Hero Image
    कौशांबी जनपद ने एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली, शव फंदे से लटका मिला।

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। कड़ाधाम क्षेत्र के मामा शाही का पुरवा मजरा अफजलपुर सातों गांव की एक छात्रा का संदिग्ध हालत में शव सोमवार की सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामा शाही का पुरवा मजरा अफजलपुर सातों निवासी लक्ष्मण यादव किसानी करते हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी रिया कक्षा सात की छात्रा थी। सोमवार की सुबह घर के अंदर रिया का फंदे से लटका शव मिला। स्वजन का कहना है कि जिस वक्त किशोरी फंदे से झूली वह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत गए थे।

    जब परिवार के लोग खेत से वापस लौटे तो घटना के बाबत जानकारी हो सकी। वह घटना के पीछे स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

    देवकी का था रेलवे लाइन पर मिला शव

    टेढ़ीमोड़ प्रतिनिधि के अनुसार कोखराज क्षेत्र के बिदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार सुबह रेलवे लाइन पर दो टुकड़ों में कटे मिले विवाहिता के शव की शिनाख्त हो गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कशिया पश्चिम गांव के सचिन सिंह ने मृतका के शव की पहचान अपनी 32 वर्षीय पत्नी देवकी सिंह के रूप में की।

    घरेलू कलह के कारण घर से चली गई थी

    सचिन ने बताया कि घरेलू कलह के कारण देवकी घर से बिना बताए चली गई थी। वह लोग खोजबीन कर रहे थे तभी बिदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन में अज्ञात महिला का शव मिलने की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया गया है।