विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में चलती सरकारी बस में चोरी: महिला के सूटकेस का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी गायब

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:21 PM (GMT+05:30)

कौशांबी में एक सरकारी बस में महिला के सूटकेस का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी हो गई। 

खुला सूटकेस एवं चोरी होने के बाद रोती महिला। जागरण

खुला सूटकेस एवं चोरी होने के बाद रोती महिला। जागरण

HighLights

  1. सरकारी बस में महिला के सूटकेस से लाखों के गहने चोरी।

  2. सोने-चांदी के आभूषण और पांच हजार रुपये नकद गायब।

  3. पीड़िता ने मूरतगंज चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हथियाभीट गांव की एक महिला के सूटकेस का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सरकारी बस में लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी। मूरतगंज पहुंचने पर महिला को चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने चौकी पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, हथियाभीट निवासी जयकरन सिंह ने अपनी पुत्री रंजना सिंह की शादी दो वर्ष पहले हरदोई जनपद निवासी सतेंद्र सिंह के साथ की थी। मंगलवार को रंजना फतेहपुर जनपद के लखनहा गांव में अपनी बुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। बुधवार दोपहर वह अपनी मां पक्ष की दो महिलाओं के साथ मायके लौट रही थी। उसने थरियांव से मूरतगंज आने के लिए सरकारी बस पकड़ी थी।

रंजना ने अपने करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण एक डिब्बे में रखकर सूटकेस में रखे थे। आरोप है कि रास्ते में अज्ञात चोरों ने सूटकेस का ताला तोड़कर आभूषणों का डिब्बा और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। मूरतगंज में बस से उतरने के बाद सूटकेस खुला देखकर उसे चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद महिला ने शोर मचाया और पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- Kannauj Road Accident: 16 साल मन्नतें मांगी, तब मिला चिराग...वो भी बुझ गया

यह भी पढ़ें- Kannauj Road Accident: नियमों की अनदेखी या नासमझी! हाईवे पर रेस्ट एरिया से 8 किमी पहले ही चालक ने खड़ी कर दी थी बस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।