विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस और टैंकर में आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक समेत चार यात्री घायल

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 10 Nov 2026 04:23 PM (IST)

कौशांबी में दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस और टैंकर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ...और पढ़ें

दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर कौशांबी के सैनी में टैंकर की टक्कर के बाद फंसे लग्जरी बस के चालक को बाहर निकालती पुलिस व भीड़। जागरण

दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर कौशांबी के सैनी में टैंकर की टक्कर के बाद फंसे लग्जरी बस के चालक को बाहर निकालती पुलिस व भीड़। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर कौशांबी के सैनी में हादसा

  2. यात्रियों ने बताया कि ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े वाहन

जागरण संवाददाता, कौशांबी। दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस कौशांबी में नेशनल हाईवे पर टैंकर से आमने-सामने टकरा गई। मंगलवार सुबह हुई दुर्घटना में बस चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार मची तो राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बस यात्रियों ने बताया कि ओवरटेक के प्रयास में हादसा हुआ।

सैनी कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटना 

सैनी कोतवाली क्षेत्र में गुरुकुल स्कूल के निकट सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस और टैंकर में आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस की सवारियों के मुताबिक डंपर से साइड लेने के चक्कर में टक्कर हुई।

कानपुर निवासी है घायल बस चालक 

हादसे में बस चालक रामकुमार पुत्र राम जमाल निवासी कानपुर देहात, मुन्नी देवी पत्नी शिवशंकर निवासी बनारस, सुसीला देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी बनारस और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक का दाहिना पैर टूट गया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ सत्येंद्र तिवारी और सैनी इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सिराथू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अन्य यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना करने के लिए बस स्टैंड सैनी भेजा गया।

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत 

कोखराज थाना क्षेत्र के रोही बाईपास के पास सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। रसूलपुर बदले गांव निवासी अमृतलाल पुत्र सुंदरलाल का बेटा उमेश कुमार शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक से ससुराल नौढ़िया जा रहा था। रोही बाईपास के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मारी। हादसे में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे तेजमती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोखराज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर हुई है। फरार चालक की पुलिस तलाश कर रही है। 

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि प्रयागराज में सिविल लाइंस थाने में वकीलों ने किया डांस? रातभर पुलिस कर्मियों को चिढ़ाते रहे

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में हत्या: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने पत्थर से सिर कूंचकर युवक की जान ली, दोनों में हुआ था झगड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।