Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव से भी बदतर है भरवारी का दीनदयाल उपाध्याय नगर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 20 Nov 2021 09:24 PM (IST)

    नगर पालिका भरवारी का वार्ड 25 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मूलभूत सविधाओं से बंचित है। यहां न तो पूरी तरह से नाली का निर्माण हुआ है और न ही हर घर तक पहुंचने के लिए सड़क बनी है। शहरी क्षेत्र का दर्जा मिलने के बाद भी वार्ड के लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। अधिशासी अधिकारी को समस्या बताई गई है। इसके बाद भी लापरवाही इस कदर है कि अब तक यहां कोई नहीं आया। गांव के दर्जन भर से अधिक लोग बीमार हैं। एक महिला को गंभीर हालत में प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    गांव से भी बदतर है भरवारी का दीनदयाल उपाध्याय नगर

    मूरतगंज : नगर पालिका भरवारी का वार्ड 25 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मूलभूत सविधाओं से बंचित है। यहां न तो पूरी तरह से नाली का निर्माण हुआ है और न ही हर घर तक पहुंचने के लिए सड़क बनी है। शहरी क्षेत्र का दर्जा मिलने के बाद भी वार्ड के लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। अधिशासी अधिकारी को समस्या बताई गई है। इसके बाद भी लापरवाही इस कदर है कि अब तक यहां कोई नहीं आया। गांव के दर्जन भर से अधिक लोग बीमार हैं। एक महिला को गंभीर हालत में प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को शहरी क्षेत्र का दर्जा मिल गया है, लेकिन यहां के लोग आज भी मूलभूत सुविधा का दंश झेल रहे हैं। यहां जो भी निर्माण कार्य हुआ है सब ग्राम पंचायत के दौरान का है। नगर पालिका में शामिल होने के बाद यहां कोई कार्य नहीं किया गया। तब तक तुलनात्मक अध्यन करें तो पहले यहां की सुविधाएं बेहतर थी। न तो जल निकासी के लिए नाली बनी है और न ही पात्रों को सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है। आलम यह है कि वार्ड में फैली गंदगी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। एक दर्जन लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है वहीं एक महिला को गंभीर हालत में प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। वार्ड के लोगों ने तमाम समस्याओं की जानकारी ईओ को दिया, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अब लोग

    ----------------

    - तीन साल से ज्यादा समय बीत गया है। हम लोगों को शहरी क्षेत्र का केवल दर्जा मिला है। अब तक विकास के नाम पर यहां एक ईंट भी नहीं लगाया गया।

    - ओमकार

    ---------------------

    वार्ड में पात्रों को आवाज नहीं दिया गया। पात्र आवाज के लिए दर- दर की ठोकर खा रहे हैं। उनकी नगर पालिका में कोई सुनने वाला नहीं है। शिकायत करों तो मंझनपुर भेजते हैं और मंझनपुर वाले भरवारी।

    - विमला देवी

    -----------------

    वार्ड में नालियां नहीं बनाई गई हैं। जिसके चलते घरों का दूषित पानी सड़क में भरा रहता है। वार्ड के लोग बीमार हो रहे हैं। कुछ लोग तक अस्पतालों में भर्ती हैं।

    - रिकू

    -------------------

    कई महीने से वार्ड में सफाई कर्मी नहीं आया। इसके कारण गंदगी का अंबार लगा है। इसकी जानकारी नगर पालिका को दी गई है, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

    - मूलचंद

    comedy show banner
    comedy show banner