Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होटल व रेस्टोरेंट में जश्न, देव स्थलों पर की पूजा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 01 Jan 2021 11:02 PM (IST)

    जनपद वासियों ने नए अंदाज में साल का पहला दिन बिताया। जिले के धार्मिक स्थलों से लेकर बाजारों में भीड़ दिखी। आधी रात से बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर तक चला। कुछ लोगों ने गंगा स्नान करने के बाद देवी मां का पूजन कर परिवार के सदस्यों के लिए मंगल कामना किया। अधिकतर लोगों को नए कार्य का संकल्प भी लिया।

    Hero Image
    होटल व रेस्टोरेंट में जश्न, देव स्थलों पर की पूजा

    कौशांबी : जनपद वासियों ने नए अंदाज में साल का पहला दिन बिताया। जिले के धार्मिक स्थलों से लेकर बाजारों में भीड़ दिखी। आधी रात से बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर तक चला। कुछ लोगों ने गंगा स्नान करने के बाद देवी मां का पूजन कर परिवार के सदस्यों के लिए मंगल कामना किया। अधिकतर लोगों को नए कार्य का संकल्प भी लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नव वर्ष 2021 का स्वागत के लिए लोगों ने पहले की तैयारियां थी। पहले दिन लोग नए अंदाज में नजर आए। कुछ लोगों ने साल के पहले दिन की शुरुआत गंगा स्नान व पूजा-पाठ से किया। सुख शांति व देश की रक्षा के लिए शीतला मां मंदिर में माथा टेका। इसमें जनपद व गैर जनपद के श्रद्धालु शामिल थे। भोला नाथ केशरी व आकाश केशरी ने बताया की हम लोग औरैया जिले से दर्शन करने आए हैं। मां का पूजन कर कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने के लिए कामना किया।

    दुकानदार व वाहन चालक अपनी दुकानों व वाहनों को फूलों व गुब्बारों से सजाया। गुलाब और आर्टिफिशियल फूलों की खूब बिक्री भी हुई। दुकानों पर रखे गुलाब के बुके और दुकान के सामने बिछी मैटी आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं बाजार में नववर्ष कैलेंडर की भी खूब बिक्री हुई। युवक सड़क पर बाइक से फर्राटा भरते रहे। युवतियों ने बाजार में गर्म कपड़े के साथ घर के बड़े बुजुर्गों के लिए खरीदारी किया। स्कूल बंद होने के बावजूद छात्रों ने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में सांभर और डोसा का लुफ्त उठाया। बौद्ध स्थलों में पहुंचे लोग

    गौतम बुद्ध नगरी कौशांबी खास में जनपद व गैर जनपद के लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। धार्मिक स्थल पर पहुंचकर लोगों ने शीश झुकाया। साथ ही घोषिता राम विहार व अशोक स्तंभ को देखा। कुछ लोगों ने वहां केक काटकर नए वर्ष का स्वागत किया।

    comedy show banner
    comedy show banner