Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्म, जाति और राजनीति से परे है व्यापार मंडल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jan 2021 05:43 AM (IST)

    कासगंज संवाद सहयोगी उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने गुरुवार शाम गंगा देवी धर्मशाला में बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं को सुना।

    Hero Image
    धर्म, जाति और राजनीति से परे है व्यापार मंडल

    कासगंज, संवाद सहयोगी: उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने गुरुवार शाम गंगा देवी धर्मशाला में बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं को सुना। संगठन के चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की।

    गंगा देवी धर्मशाला में व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल धर्म जाति और राजनीति से परे व्यापारियों का संगठन है। हर मंच पर व्यापारियों के हित और उनकी समस्याओं का रखना व्यापार मंडल का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि फरवरी में संगठन के चुनाव प्रस्तावित हैं। कस्बों से लेकर नगर और शहरों तक संगठन को मजबूती से खड़ा किया जाए। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना। व्यापारियों ने स्थानीय के साथ प्रदेश स्तर की समस्याओं को भी रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाया जाएगा

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार की सुबह प्रदेश उपाध्यक्ष ने व्यापारी संजय पल्तानी के आवास पर जागरण से वार्ता की। उन्होंने कहा कि हर ऐसे कस्बे में जहां 200 छोटे-बड़े व्यापारी हैं, वहा संगठन की इकाई गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल में युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी समस्या को सकारात्मक तरीके से सरकार के सामने रखना चाहिए। आंदोलन पर अड़े रहना रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि जीएसटी एवं मंडी से संबंधित समस्याएं थीं तो व्यापार मंडल ने उन्हें सकारात्मक तरीके से सरकार के समक्ष रखा, जिनका समाधान हुआ। इस अवसर पर अमित पल्तानी, सुरेश वाष्र्णेय, अश्वनी चतुर्वेदी, जितेंद्र वाष्र्णेय, किशोर अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, विजय पल्तानी, आशू कावरा मौजूद रहे।

    -------------------------

    माडल के रूप में प्रदेश भर में पेश करेंगे बाल व्यापारी

    व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि तमाम व्यापारी वर्ग के बच्चे बड़ा कारोबार होने के बावजूद भी निजी कंपनियों में सेवा दे रहे हैं। जबकि उन्हें अपने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने 15 वर्ष की उम्र में बड़ा कारोबार संभाल रहे आर्यांश पल्तानी को साहवासी दी। फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में इस बाल कारोबारी माडल बाल व्यापारी के रूप में पेश करेंगे। जिससे उद्यमी एवं व्यापारियों को अपने बच्चों को व्यापार से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलेगी।