Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 से हो रही बारिश में ढही बरामदे की छत, मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 06:00 PM (IST)

    कासगंज के मुबारिकपुर सिगतरा गांव में लगातार बारिश के चलते एक बरामदे की छत ढह गई जिसमें दबकर 55 वर्षीय महीपाल की मौत हो गई। वह बरामदे में सो रहे थे। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर उन्हें निकाला लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं पटियाली में भी एक जर्जर मकान की छत ढह गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

    Hero Image
    बरामदे की छत ढहने से वृद्ध की मौत। जागरण

    जागरण संवाददाता, कासगंज । पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही वर्षा के कारण सोमवार सुबह मुबारिकपुर सिगतरा में बरामद की छत ढह गई। हादसे में वृद्ध की मलबे में दबने से मृत्यु हो गई।

    गांव मुबारिकपुर सिगतरा निवासी 55 वर्षीय किसान महीपाल घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की कुछ माह पहले ही मृत्यु हुई है। बेटा राजवीर नोएडा में काम करता है। रविवार की रात वह रोजाना की तरह बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। रात भर वर्षा होती रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे सुबह पांच बजे अचानक बरामदे का पक्की छत ढह गई। बरामदे के नीचे सो रहे महीपाल मलबे में दब गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीण और प्रधान पति यशवंत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी और लोगों के साथ मिल मलबे में दबे महीपाल को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

    मौके पर पहुंची पुलिस

    सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर जिला प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रधान पति ने ही घटना की जानकारी मृतक के बेटे राजवीर को दी। वह सूचना पर दोपहर को नोएडा से कासगंज आ गया।

    वहीं, पटियाली के गांव रजौला निवासी विनोद मिश्रा का मकान जर्जर हो गया था। वह उसी मकान में दूसरी तरफ टिन डालकर पत्नी, बेटे के साथ रह रहे थे। रविवार शाम जर्जर मकान के बरामदे की छत ढह गई। टिनशेड में सभी परिवार होने के कारण वह बच गए।

    घटना की जानकारी पर प्रधान और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कोई हताहत नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। प्रधान सुनील ने बताया कि बरामदे की छत ढह गई थी। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। तहसील को घटना की जानकारी दे दी है।

    वहीं, सहावर में कोतवाली के सामने लगे दो बिजली के खंभे वर्षा के कारण गिर गए। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बताते हैं कि एक वर्ष पहले 11 हजार वाट की लाइन के लिए इन खंभों को लगाया गया था। लेकिन अब तक इन पर लाइन नहीं शुरू हुई है। इससे पहले ही खंभे जर्जर हो चुके हैं।

    आकाशीय बिजली गिरने से दो पशुओं की मृत्यु

    गांव मुजफ्फरपुर में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दो पशुओं की मृत्यु हो गई।सहावर के गांव मुजफ्फरपुर निवासी राजकुमार पुत्र बादाम सिंह की भैंस और एक पड्डा घर के बाहर नांद पर बंधे हुए थे। सुबह आठ बजे तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी।

    इसी दौरान बिजली उनके घर के पास पशुओं पर गिरी। इससे दोनों पशु की झुलसने से मृत्यु हो गई। किसान ने घटना की जानकारी तहसीलदार संदीप चौधरी को दी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।