Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भर्ती बच्चे को ले जाने के दबाव बनाने पर परिजनों ने किया हंगामा, प्रसव के बाद मां की हो गई थी मौत

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 06:46 PM (IST)

    कासगंज के वात्सल्य हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन नवजात शिशु को ले जाने का दबाव बना रहा था और धमका रहा था। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image
    भर्ती बच्चे को ले जाने के दबाव पर हंगामा। जागरण

    जागरण संवाददाता, कासगंज । वात्सलय हास्पीटल में महिला की मौत के मामले को लेकर शनिवार को भी हंगामा हुआ। नवजात को देखने गए स्वजन ने आरोप लगाया कि नवजात को अन्यत्र ले जाने के लिए कहा। मना करने पर हास्पीटल प्रशासन ने धमकाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसक बाद मामला शांत हुआ। स्वजन नवजात को वहां से अलीगढ़ ले गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ के थाना गंगीरी स्थित गांव नगला सुमेर निवासी संजय की पत्नी रिंकी गर्भवती थीं। पेट में दर्द होेने पर उनको मिशन चौराहा स्थित वात्सल्य हास्पीटल में भर्ती कराया गया था। महिला ने बेटे को जन्म दिया था। उसके बाद रिंकी की हालत बिगड़ गई। इससे उसकी मृत्यु हो गई थी। स्वजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम् कराया था। मृतका के पति संजय ने बताया कि उनका नवजात बेटा वात्सल्य हास्पीटल में भर्ती है। शनिवार को जब स्वजन बेटे को देखने पहुंचे तो हास्पीटल प्रशासन ने उन पर बेटे को ले जाने का दवाब बनान शुरू कर दिया। उनको धमकी तक दी गई। हास्पीटल में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने मामला शांत कराया। इसके बाद स्वजन मजबूरन बेटे की गंभीर स्थिति में अलीगढ़ ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।

    हास्पीटल के खिलाफ सीएमओ से की शिकायत

    अलीगढ़ के थाना गंगीरी स्थित गांव नगला सुमेर निवासी संजय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव अग्रवाल से लिखित शिकायत की है। उन्होंने लिखा कि उनकी पत्नी रिंकी गर्भवती थीं। उनको गुरुवार शाम वात्सल्य हास्पीटल में भर्ती कराया था। उस समय चिकित्सक ने बताया था कि नार्मल डिलीवरी ही होगी। उन्हें बिना बताए पत्नी का लापरवाही से आपरेशन कर दिया।

    बेटे के जन्म के बाद उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। पत्नी के उपचार के लिए एक लाख रुपये की मांग की। उसने लिखा की डाक्टर की लापरवाही से पत्नी की मृत्यु हो गई। उनको गुमराह कर पत्नी को गंभीर बीमार बता अलीगढ़ रेफर कर दिया।

    अस्पताल से निकलते ही उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति ने हास्पीटल और उसके प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि शिकातय मिली है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। उसके बाद अस्पताल प्रशासन दोषी मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner