विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस विभाग में फेरबदल: आलोक सिंह थर्ड कासगंज के नए ASP, रायबरेली से हुआ ट्रांसफर

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:22 PM (IST)

कासगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें आलोक सिंह थर्ड को रायबरेली से कासगंज का नया अपर पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आलोक सिंह थर्ड कासगंज के नए अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त।

  2. रायबरेली से कासगंज स्थानांतरित होकर जल्द संभालेंगे कार्यभार।

  3. वर्तमान एएसपी सुशील कुमार लखनऊ भेजे गए, पवन गौतम का स्थानांतरण निरस्त।

जागरण संवाददाता, कासगंज। जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। रायबरेली में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक सिंह थर्ड का स्थानांतरण कासगंज किया गया है। वह जल्द ही जिले में पहुंचकर एएसपी का कार्यभार संभालेंगे। उनके स्थानांतरण के बाद पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।

पवन गौतम ने अपना स्थानांतरण निरस्त करा लिया

कासगंज में एएसपी के पद पर स्थानांतरण हुए पवन गौतम ने अपना स्थानांतरण निरस्त करा लिया है। इससे पहले उनके स्थानांतरण को लेकर आदेश जारी हुआ था, लेकिन अब वह रायबरेली में ही अपनी सेवाएं देंगे। इधर, कासगंज के एएसपी सुशील कुमार का स्थानांतरण आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (इओडब्ल्यू), लखनऊ के लिए किया गया है।

 kasganj asp

एसपी ने थाना गंजडुंडवारा का किया औचक निरीक्षण

कासगंज एसपी ओपी सिंह ने रविवार की देर रात कोतवाली गंजडुंडवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, परिसर और पुलिसिंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा का निधन: पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए थे आंदोलन, गोशाला में 60 हजार गायें

लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

एसपी ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और भ्रमण बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि जनसुनवाई के दौरान पुलिस का व्यवहार शालीन और सहयोगात्मक होना चाहिए, ताकि शिकायतकर्ता को विश्वास हो कि उसकी समस्या पर कार्रवाई हो रही है।

थाने पर मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- बीएसएनएल के नए रिचार्ज प्लान: अब सस्ती कॉल के साथ सुरक्षा भी, मैनपुरी में 1.25 लाख यूजर्स

साफ-सफाई अभिलेखों के रख-रखाव का लिया जायजा

एसपी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से चलाने को कहा। इसके अलावा त्योहारों को देखते हुए मुख्य बाजार, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त, सघन चेकिंग और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का भी जायजा लिया।