सोरोंजी के कवि तुलसी थे, मन में भक्ति राम की थी
कासगंज, संवाद सहयोगी: तुलसीदास जी की 512वीं जयंती पर सोरोंजी में कार्यक्रमों की धूम रही। यहां स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली तो वहीं, साधु-संतों ने तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके जीवन चरित्र प्रकाश डाला। तुलसीदास जी की जन्मस्थली सोरोंजी ही बताई गई। तुलसी जयंती पर सुबह स्कूली बच्चों ने नगरभर में रैली निकालते हुए तुलसीदास को याद किया। स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को तुलसीदास के जीवन परिचय से अवगत कराया। तुलसी महोत्सव समिति के तत्वावधान में तुलसी पार्क पर पूजन किया। आचार्य दिलीप वशिष्ठ ने विधि-विधान पूर्वक अनुष्ठान किया। यहां स्वामी दिव्यानंद योगी, पगलानंद महाराज ने महोत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दिनभर कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत शास्त्री, संयोजक कृष्णकांत वशिष्ठ, शिवम वैंदेल, सुनील तिवारी, प्रभाकर पाराशरी, सुरेश पटियात, उपेंद्र मिश्रा, श्रीकांत तिवारी, राधा-कृष्ण विजय, सुरेश पचौरी, अशोक तिवारी, रामेश्वर दयाल महेरे, संजय दुबे, पवन उपाध्याय, राहुल वशिष्ठ, उमेश पाठक, आदित्य काकोरिया, आशुतोष त्रिवेदी, गंगा विष्णु, रविंद्र ब्रह्मचारी, एन डी मौर्य, शरद पांडे, भूपेश शर्मा, सतीश भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, अमित मिश्रा, सोमांश, निर्भय, ऋषभ भारद्वाज, अरविंद तिवारी, वीरेंद्र राठौर, सचिन मौजूद रहे। भगवान वराह के मंदिर में किया गया अभिषेक तुलसी जयंती के अवसर पर भगवान वराह मंदिर में अभिषेक किया गया। मंदिर के सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने भगवान का अभिषेक किया। महंत विदेहानंद महाराज, नंदकिशोर तिवारी, पप्पू दुबे, संजय उपाध्याय, अतुल तिवारी, देवी लाल तिवारी, प्रियांशु त्रिवेदी, दीपांशु त्रिवेदी, कृष्ण मुरारी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।