Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bulandshahr Accident: ट्रैक्टर पर सवार थे दो ड्राइवर, दोनों ही नहीं रहे; दोस्त के कहने पर जा रहे थे

    कासगंज के मिलकिनिया गांव के रहने वाले धनीराम अपने मित्र के कहने पर गोगा जाहरवीर जा रहे थे। हाल ही में जात करके लौटने के बावजूद मित्र के आग्रह पर वह तैयार हो गए। दुर्भाग्यवश एक दुर्घटना में धनीराम और उसके मित्र दोनों की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है पत्नी और छह बच्चे बेसहारा हो गए हैं। गांव में शोक की लहर है।

    By suman kumar Edited By: Sakshi Gupta Updated: Mon, 25 Aug 2025 04:07 PM (IST)
    Hero Image
    ट्रैक्टर पर थे दो चालक , दोनों ही नहीं रहे।

    जागरण संवाददाता, कासगंज। श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल गांव मिलकिनिया का युवक अपने मित्र ट्रैक्टर चालक के आग्रह पर सहायक के रूप में गोगा जाहरवीर जा रहा था।

    वह कुछ दिन पहले ही जात करके लौटा। उसने मना भी किया लेकिन मित्र ने उसे मना लिया और उसे अपने साथ ले गया। दोनों की ही हादसे में मृत्यु होने पर कोहराम मच गया है।

    गांव रफायतपुर निवासी ट्रैक्टर मालिक प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों की सहमति पर ट्रैक्टर से गोगा जाहरवीर की जात करने का प्रस्ताव मान लिया। इसके लिए दो चालक तैयार किए गए। दुर्घटना में चालक ईयू बाबू और धनीराम दोनों की ही मृत्यु हो गई। इसकी खबर में परिवार में कोहराम मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनीराम के गांव मिलकिनिया में खबर सुनकर पत्नी खिल्लोदेवी अचेत हो गई। मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

    18 वर्षीय पुत्री चांदनी, 19 वर्षीय अर्जुन, 15 वर्षीय सरिता, 13 वर्षीय नीती, 10 वर्षीय पायल और आठ वर्षीय आदित्य के सिर से पिता साया उठ गया। गांव में भी मातमी माहौल बना हुआ है। रिश्तेदार, ईष्ट मित्र का गांव में पहुुंचने का सिलसिला जारी है।