Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बेटी के ससुरालीजनों को तमंचे से धमकाने पहुंची महिला गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 30 Jun 2021 05:07 AM (IST)

    सिढपुरा संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के गांव सरावल में अपनी बेटी के ससुरालीजनों को तमंचा दिखाकर धमकाने पहुंची महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    बेटी के ससुरालीजनों को तमंचे से धमकाने पहुंची महिला गिरफ्तार

    सिढपुरा, संवाद सूत्र: थाना क्षेत्र के गांव सरावल में अपनी बेटी के ससुरालीजनों को तमंचा दिखाकर धमकाने पहुंची महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से तमंचे के अलावा तीन जिदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपित महिला को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कासगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नमैनी निवासी शशि की बेटी अंशु सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरावल निवासी मंजू के बेटे को ब्याही है पिछले कई दिनों से ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे थे। इसकी शिकायत उसने मायके में मां से की। मंगलवार की दोपहर शशि सरावल पहुंच गई। यहां उसने अंशु की सास मंजू पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शशि को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर एवं तीन जिदा कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह का कहना है कि आरोपित महिला को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

    संवाद सहयोगी, कासगंज : कोतवाली के गांव नगला विभूति में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। शव घर के कमरे में पंखे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

    सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भीमसेन निवासी रक्षपाल ने पुत्री सत्तो का विवाह तीन वर्ष पूर्व कोतवाली कासगंज के गांव नगला विभूति निवासी दुर्गेश के साथ किया था। मंगलवार की सुबह सत्तो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के कमरे में छत पर लगे पंखे पर उसका शव लटका मिला। ससुरालीजनों ने घटना की जानकारी सत्तो के पिता रक्षपाल को दी। वह पुत्री की ससुराल पहुंचा और ससुरालियों पर दहेज मांगने और पूर्ति न होने पर पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाया। सूचना पुलिस को दी। उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा ने गांव पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालियों से पूछताछ भी की। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा, लेकिन स्वजन ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।