पेट्रोलियम पदार्थाें के बढ़ते दामों के रफ्तार पर नहीं लग पा रहा ब्रेक
कासगंज संवाद सहयोगी पेट्रोलियम पदार्थाें की बढ़ती कीमतों ने हर वर्ग पर बोझ डाला है।

कासगंज, संवाद सहयोगी : पेट्रोलियम पदार्थाें की बढ़ती कीमतों ने हर वर्ग पर बोझ डाला है। एक पखवाड़े से प्रतिदिन लगातार कीमतों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। बढ़ती कीमतों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं।
उद्योग के लिए डीजल, पेट्रोल की जरूरत है। काई भी उद्योग हो उसके लिए यातायात की जरूरत पड़ती ही है। अब यातायात महंगा होता जा रहा है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों ने सफर की डगर कठिन कर दी है। बाइक चालक हो या कार चालक या फिर ट्रांस्पोर्टर इन सभी पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का भार बना हुआ है। खेती के लिए पंपिग सेट से सिचाई पर किसान निर्भर है। डीजल की महंगाई ने पंपिग सेट से सिचाई महंगी कर दी है। प्रतिदिन 80 से 85 पैसे की बढ़ोत्तरी कीमतों में हो रही है। सामान्य पेट्रोल की अपेक्षा एक्सट्रा माइलेज की पेट्रोल तीन रुपये से अधिक तक महंगी है। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से वाहन चलाना आसान नहीं रह गया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में अब गिरावट आनी चाहिए।
- रामसेवक, उपभोक्ता समझ नहीं आ रहा है कि यह कीमतें तेजी के साथ क्यों बढ़ रही हैं और कब तक बढ़ती रहेंगी। वाहन चलाना आसान नहीं है।
- कौशल यादव, उपभोक्ता नहीं मिल रहा पेट्रोल
शहर की रिलायंस पेट्रोल पंप, बिलराम गेट स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। यहां पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को बता दिया जाता है कि पेट्रोल की आपूर्ति ऊपर से ही नहीं हो पा रही है। पेट्रोलियम पदार्थाें की कीमतें
पदार्थ दिन कीमतें
पेट्रोल शनिवार 102.85
डीजल शनिवार 94.33
पेट्रोल रविवार 103.52
डीजल रविवार 95.13
नोट यह कीमतें प्रति लीटर में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।