Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर मचलने लगी गंगा नदी की धारा, बढ़ा जलस्तर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jul 2022 04:02 AM (IST)

    बैराजों पर पानी का दबाव बढ़ने से गंगा नदी में एक बार फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं।

    Hero Image
    फिर मचलने लगी गंगा नदी की धारा, बढ़ा जलस्तर

    फिर मचलने लगी गंगा नदी की धारा, बढ़ा जलस्तर

    कासगंज, संवाद सहयोगी: बैराजों पर पानी का दबाव बढ़ने से गंगा नदी में एक बार फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। साधारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। अभी पानी का दबाव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। गंगा की मचलती लहरें ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। इधर, सिंचाई विभाग ने नदी क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को कछला गंगा नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है। पिछले दिनों कछला गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति बनी। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से गंगा नदी उफान पर आ गई। चार दिन पहले से जलस्तर में कमी आने लगी। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, कटान का खतरा सताने लगा था। अब एक बार फिर से गंगा नदी की लहरें मचलने लगी हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश से हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। यह पानी कछला गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे शुक्रवार से गंगा नदी में फिर से बाढ़ की स्थिति बनने लगी है। सिंचाई विभाग के अधिकारी तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए हैं। राजस्व विभाग की टीमें भी कर रहीं निगरानी गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति बनते देख राजस्व टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। जिले की तीनों तहसीलों का प्रशासन निगरानी बनाए हुए हैं। राजस्व विभाग की टीमें तराई क्षेत्र में भेजी गई हैं। एडीएम एके श्रीवास्तव राजस्व प्रशासन से पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। आंकड़ा की नजर में 53063 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया 37900 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया 35759 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया 162.85 मीटर शुक्रवार को हुआ जलस्तर 162.60 मीटर था गुरुवार को कछला गंगा नदी का जलस्तर वर्जन बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से गंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया है, लेकिन अभी कोई खतरा नहीं है। पानी बढ़ने से साधारण बाढ़ की स्थिति बन रही है। निगरानी के लिए टीमें लगी हैं। अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें