Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुकरणीय है महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व, युवा पीढ़ी उनसे सीख ले

    कासगंज जागरण टीम सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 10 May 2022 05:01 AM (IST)
    Hero Image
    अनुकरणीय है महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व, युवा पीढ़ी उनसे सीख ले

    कासगंज, जागरण टीम : सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। शहर, गंजडुंडवारा और पटियाली में कार्यक्रम हुए। वीर शिरोमणि को याद कर कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व अनुकरणीय है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंजडुंडवारा के रेलवे रोड पर पालिका द्वारा लगाई महाराणा प्रताप की मूर्ति का सोमवार को अनावरण हुआ। आरएसएस के प्रांत संचालक ने वर्चुअल अनावरण किया। विभाग संघ चालक ने शिला पट्टिका का अनावरण किया। आरएसएस के विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप उच्च गुणों और मानवीय भावनाओं से संपन्न थे। उनका व्यक्तित्व अनुकरणीय है। दृढ़ निश्चय एवं कर्तव्य पालन की सीख महाराणा प्रताप के आदर्श से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने देश के स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। विदेशीय मुगल शासकों की आधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने पालिकाध्यक्ष संजीव महाजन के प्रयासों की सराहना की। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गौर, कासगंज की पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने विचार व्यक्त किए। पालिकाध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया। शंभू दयाल वर्मा, अभय पाल शाक्य, वरुण चौहान, रामचंद्र सिंह चौहान, अंशू चौहान, अजरेश गुप्ता, ध्रुव महाजन, सौरभ गुप्ता, अशोक चौहान, सचिन चौहान, सोमवीर मौजूद रहे।

    शहर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला कार्यालय आफिसर्स कालोनी नदरई गेट पर वीर शिरोमणि क्षत्रिय महाराणा प्रताप की जयंती मनाइ गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह गुरहार ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुखवीर सिंह ने किया। नरेश कुमार नंदन, शेष पुंढीर, पंकज पुंढीर, रोरन सिंह पुंढीर, अखिल पुंढीर, शिव कुमार चौहान, सतीश चौहान, राजीव पुंढीर, मनोज गुरहार, सौरभ पुंढीर, आर एस चौहान, प्रशांत सोंलकी, हनी सोंलकी, राज, जितेंद्र पुंढीर, धीरेंद्र गुरहार, विपिन चौहान मौजूद रहे। गंजडुंडवारा के गनेशपुर में अरूण सिंह के आवास पर विचार गोष्ठी हुई। करणीसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू भैया ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और वीरता का बखान किया। पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश भदौरिया, सिगर डी के ठाकुर, शशिलता चौहान, धर्मवीर सिंह बैस, अरुण सिंह, अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे। पटियाली के सेंट केएम इंटर कालेज में महाराणा की जयंती पर हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हाकिम सिंह ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों से उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का संचालन दुष्यंत सिंह चौहान ने किया। भीकम सिंह, रोहित पुंडीर, आलोक गौर, रुपेश मिश्रा, सौरभ, केपी सिंह मौजूद रहे।