Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्टेशन पर प्रिंटर खराब, भटकते रहे यात्री

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:08 AM (IST)

    -स्टेशन अधीक्षक ने पुरानी टिकट बंटवाई -इसके बाद में कम हो सकी आपा-धापी।

    स्टेशन पर प्रिंटर खराब, भटकते रहे यात्री

    फोटो नंबर 15 -स्टेशन अधीक्षक ने पुरानी टिकट बंटवाई

    -इसके बाद में कम हो सकी आपा-धापी

    जागरण संवाददाता, सहावर: शुक्रवार को भैया दौज पर यात्रियों को सहावर स्टेशन पर परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर ¨प्रटर खराब होने से टिकट बनना बंद हो गया। यात्री इधर से उधर भटकते रहे। बाद में स्टेशन अधीक्षक ने पुरानी टिकट बंटवा स्थिति संभाली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहावर स्टेशन पर भी सुबह से यात्रियों की भीड़ थी। इधर रेलवे स्टेशन पर टिकट ¨प्रट करने वाला ¨प्रटर खराब हो गया। पहले तो कर्मचारी इसे ठीक करने का प्रयास करते रहे। इधर टिकट के लिए खिड़की पर खडे़ यात्री इंतजार करते-करते परेशान हो गए। यात्रियों ने यहां पर हंगामा भी किया। मामला जानकारी में आने पर स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पुरानी टिकट को बंटवाने के आदेश दिए। इसके बाद में यहां पर टिकट वितरण का काम शुरू हो सका। दोपहर बाद तक ¨प्रटर को ठीक कराने का प्रयास चल रहा था।