विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kasganj: दारोगाजी की मनमानी पर एसपी का एक्शन; नेकर टीशर्ट पहनकर चौकी पर बैठे, महिलाओं से अभद्रता और रिश्वत लेने पर गिरी गाज

By krishna sharmaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 24 Oct 2023 08:07 AM (IST)

Kasganj News In Hindi थाना प्रभारी काे अपना रवैया अपनाना भारी पड़ गया। टीशर्ट-नेकर पहनकर कार्यालय में बैठने का भी ...और पढ़ें

Kasganj News: चौकी पर मनमानी में प्रभारी पर गिरी गाज
Kasganj News: चौकी पर मनमानी में प्रभारी पर गिरी गाज

HighLights

  1. टीशर्ट-नेकर में कार्यालय में बैठने का वीडियो प्रसारित

संसू, सोरों/कासगंज। नेकर-टीशर्ट पहनकर कार्यालय में बैठने, पीड़ित महिलाओं की मजाक उड़ाने और रिश्वत लेने पर मानपुर नगरिया चौकी प्रभारी विनोद सिंह पर गाज गिर गई। मामले की जांच होने तक एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मानपुर नगरिया चौकी प्रभारी विनोद सिंह के दो वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। एक में वह नेकर-टीशर्ट पहनकर चौकी कार्यालय में बैठे हैं। एक महिला फरियाद करने पहुंची तो उससे न सिर्फ अभद्रता कर रहे हैं, उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

Read Also: Vrindavan Banke Bihari Mandir: अदालत के आदेश को बांकेबिहारी मंदिर में दिखाया ठेंगा!, चंदन और सेवायतों की गद्दी से दर्शन हो रहे मुश्किल

एसपी सौरभ दीक्षित ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच बिठा दी है। तब तक के लिए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी का कहना है कि जांच होने तक उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। वह सही होगा तो दारोगा विनोद सिंह पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।