ड्रेनज व्यवस्था के लिए चुनौती बनेंगे सिल्ट से अटे नाले
कासगंज संवाद सहयोगी शहर में पालिका ने नालों की सफाई नहीं कराई है। ...और पढ़ें

कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर में पालिका ने नालों की सफाई नहीं कराई है। मानूसन में यह नाले ड्रेनेज व्यवस्था के लिए चुनौती बनेंगे। शहर में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। पालिका की यह अनदेखी लोगों के लिए मुसीबत बनेगी। लोगों ने पालिका प्रशासन से नालों की सफाई कराने की मांग की है।
शहर में छोटे-बड़े लगभग 10 नाले हैं। नावल्टी रोड, नदरई गेट, बिलराम गेट, चित्रगुप्त कालोनी के बड़े नाले सिल्ट से अटे हैं। छोटे नालों की भी यही स्थिति है। मानसून आने में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में यह नाले ड्रेनेज व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाएंगे। यदि पालिका प्रशासन अभी भी नहीं जागा और अभियान चलाकर नालों की सफाई नहीं कराई गई तो शहर में जलभराव तय है। बीते सप्ताह हुई मामूली बारिश में ही शहर की दर्जनभर बस्तियों में जलभराव हो गया था। इससे पालिका की ड्रेनेज व्यवस्था की कलई खुल गई थी। उस समय भी लोगों ने पालिका प्रशासन की नालों की सफाई को लेकर प्रश्न चिह्न लगाया था। साथ ही नालों की सफाई किए जाने की मांग की थी, लेकिन पालिका प्रशासन ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। नाले चोक हैं। सिल्ट से अटे पड़े हैं। पालिका प्रशासन ने अभी तक नालों की सफाई नहीं कराई है। जबकि बारिश का मौसम आने वाला है। नाले चौक रहने से जलभराव की समस्या रहेगी। पालिका को नालों की सफाई करानी चाहिए।
- ओमकार सिंह, निवासी गंगेश्वर कालोनी नालियों में भी नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। यदि नालों की सफाई नहीं कराई गई तो यह नाले बारिश के दिनों में आम लोगों के मुसीबत बन जाएंगे।
- सीपी शर्मा, निवासी बिलराम गेट शहर में कई नालों को साफ करा दिया गया है। मशीन खराब हो जाने से सफाई अभियान रुक गया है। मशीन दुरुस्त होते ही मानसून सत्र से पहले ही नालों की सफाई करा दी जाएगी।
- धर्मराज सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कासगंज

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।