कासगंज के 64,506 राशन कार्ड धारकों को झटका, E-Kyc न कराने पर सरकारी राशन पर लगी रोक
कासगंज जिले में 64,506 राशन कार्ड यूनिटों का राशन ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण रोक दिया गया है। जिला ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
64,506 यूनिटों का राशन ई-केवाईसी अधूरी होने से रुका।
जिला पूर्ति विभाग ने लाभार्थियों से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की।
पांच वर्ष तक के बच्चों को ई-केवाईसी से छूट मिली है।
जागरण संवाददाता, कासगंज। जिले में राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवाइसी पूरी नहीं होने के कारण 64,506 यूनिटों के राशन पर रोक लगा दी गई है। इससे संबंधित परिवारों को सरकारी खाद्यान्न प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिला पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड धारकों से जल्द से जल्द ई-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण का लाभ मिल सके।
राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवाइसी अधूरी
जिले में कुल 2,31,487 राशन कार्ड हैं। इनमें दर्ज सदस्यों की कुल संख्या के उपलब्ध आंकड़े में 10,43,05 सदस्य बताए गए हैं। इनमें से 64,506 सदस्यों की ई-केवाइसी पूरी नहीं होने के कारण उनके राशन पर रोक लगी है। ऐसे में संबंधित परिवारों को अपने राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवाइसी की स्थिति की जानकारी लेकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करानी होगी। इससे राशन वितरण में आ रही बाधा दूर हो सकेगी। फलहाल किसी का भी कनेक्शन काटा नहीं गया है। उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर आपूर्ति रोके जाने की सूचना दी गई है।।
पांच साल तक के बच्चों को छूट
जिले में पांच वर्ष तक की उम्र के 8,950 बच्चों को ई-केवाइसी की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे में इन बच्चों के अभिभावकों को ई-केवाइसी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, परिवार के अन्य पात्र सदस्यों की ई-केवाइसी कराना अनिवार्य है। विभाग का उद्देश्य राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का विवरण दुरुस्त रखना और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी खाद्यान्न का लाभ पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें- हत्या के दोषी को आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये जुर्माना, कासगंज कोर्ट ने सुनाया फैसला
यह भी पढ़ें- Agra Weather: बूंदाबांदी के बाद गुलाबी ठंडक, कैसा रहेगा आज का मौसम; लेटेस्ट अपडेट
ई-केवाइसी नहीं कराने पर राशन से होंगे वंचित
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि ई-केवाइसी नहीं होने के कारण 64,506 सदस्यों के राशन पर रोक लगाई गई है। राशन कार्ड धारक जल्द से जल्द अपने कार्ड में दर्ज यूनिटों की ई-केवाइसी करा लें। ऐसा नहीं करने पर उन्हें राशन से वंचित होना पड़ सकता है। जन्म से पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी सदस्यों के लिए ई-केवाइसी कराना अनिवार्य है।
वर्जन
ई-केवाइसी नहीं होने से 64,506 सदस्यों के राशन पर रोक लगाई गई है। राशन कार्ड धारक जल्द से जल्द अपने कार्ड में दर्ज यूनिटों की ई-केवाइसी करा लें, अन्यथा उन्हें राशन से वंचित होना पड़ सकता है। जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को छोड़कर सभी सदस्यों की ई-केवाइसी अनिवार्य है।
— अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, कासगंज
