विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agra Weather: बूंदाबांदी के बाद गुलाबी ठंडक, कैसा रहेगा आज का मौसम; लेटेस्ट अपडेट

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:42 AM (IST)

Agra Weather: आगरा में सोमवार को बूंदाबांदी और बादलों के छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम ...और पढ़ें

Agra Weather: बारिश का फाइल फोटो।

Agra Weather: बारिश का फाइल फोटो।

HighLights

  1. बूंदाबांदी से आगरा में गर्मी से मिली राहत।

  2. न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  3. मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather: दिन में तेज धूप निकलने से परेशान लोगों को सोमवार को राहत मिल गई। सुबह बादल छाने के साथ बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिल गई। इसके साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट आएगी। मंगलवार की सुबह हवा में हल्की ठंडक का अहसास महसूस किया गया।

21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

सुबह से ही बादल छाए रहे, 10 बजे के बाद बल्केश्वर, कमला नगर, यमुना किनारा, जीवनी मंडी सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली और दोपहर 12 बजे के बाद फिर से बादल छा गए।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों पर बर्फबारी और 7 जिलों में हल्की बारिश, दिन में धूप से चढ़ा तापमान

सुबह बादल छाने के साथ कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी

कई क्षेत्रों में दोपहर एक से तीन बजे के बाद बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवा चलने लगी। शाम को भी तेज हवा चलती रही। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही तेज हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।