यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanwar Yatra 2024: कासगंज में निकली 211 फीट लंबी कांवड़; सोरों गंगा घाट से यात्रा पर लोगों ने बरसाए पुष्प
Kanwar Yatra 2024 कासगंज के सोरों जी गंगाघाट पर उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश के भक्तों की संख्या ...और पढ़ें

HighLights
- कांवड़िये रास्ते में भगवान शिव के भजनों पर नृत्य भी करते चल रहे हैं
- दो अगस्त को है सावन की शिवरात्रि का पर्व
जागरण. कासगंज। Kanwar Yatra: तीर्थ नगरी सोरों में सावन माह के दूसरे सोमवार को मारहरा कांवड़ सेवा समिति द्वारा लहराघाट से उठाया 211 फीट लंबी कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। मारहरा सेवा समिति द्वारा तीन वर्षाें से कांवड़ ले जाई जा रही है। तीन वर्ष पहले 101 फीट की कांवड़, दूसरी वर्ष 151 की कांवड़ ले गए थे। इस बार सोमवार को 211 फीट लंबी कांवड़ लहरा घाट से ले गए।
मारहरा सेवा समिति द्वारा कांवड़ ले जाने में समिति के राकेश कुमार सोनी, चेतन गुप्ता, राहुल भारद्वाज, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राम अवतार गुप्ता, अजय गुप्ता, नीतिश गुप्ता, वरुण गुप्ता बाबी, राजकुमार साहू, अनिल शर्मा, गौरव गुप्ता, ज्ञानी गुप्ता, राहुल साहू, राजा साहू, अर्पित गुप्ता, सुनील वार्ष्येय, अंकित गुप्ता, अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता, अमित सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा।
कासगंज में दिख रही अलौलिक घटा
सावन की शिवरात्रि को लेकर अलौकिक छटा कासगंज में देखने को मिल रही है। गंगा घाटों से लौटते कांवड़ियों की लंबी कतार और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय है। आगरा-बरेली मार्ग पर कावड़ यात्रा का मनोरम नजारा देख आस्था का सैलाब दिखता है।
ये भी पढ़ेंः Weather Update UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन मौसम रहेगा सुहाना
सावन महीनें में पड़ने वाले सोमवार पर गंगा जल से महादेव का जलाभिषेक बहुत फलदायी माना जाता है। भोलेनाथ ऐसे दयालु हैं कि भक्त पर सहज ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए देश भर से भक्त सोरों और कछला घाट पर कांवड़ भरने आ रहे है।
ये भी पढ़ेंः Gold Rate: सोना-चांदी की कीमतों में आई कमी से चमका मथुरा का बाजार, दस करोड़ तक बढ़ा कारोबार, ये है आज का भाव
डाक कांवड़ ले जा रहे कांवड़िया
पिछले कुछ दिनों से कांवड़ियों के आने का क्रम जारी है। डाक कांवड़ की चल रही हैं। वाहनों पर म्यूजिक सिस्टम लगा कर भगवान के भजन चलाते हुए चलते हैं। डाक कांवड़ रुके नहीं इसके लिए खुद ही लोगों से आग्रह किया जाता है कि सड़क खाली कर दें। वाहन चालक भी उनको पूरा सम्मान कर रास्ता छोड़ते हैं। पुलिस भी इसमें उनको सहयोग कर रही है।
