Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kasganj News: कक्षा चार की कविता में गजब टैलेंट, महज तीस सेकेंड में सुना देती है 75 जिलों के नाम

    By krishna sharmaEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 05:08 PM (IST)

    Kasganj News नगला सुरजी के प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा में अनौखी प्रतिभा। मजदूर की बेटी ने प्रधानाध्यापक की प्रेरणा से बनाया जिले में कीर्तिमान। एक सांस में सुनाती हैं सूबे के 75 जिलों के नाम। छात्रा की प्रतिभा को आगे बढ़ाने की तैयारी।

    Hero Image
    Kasganj News: कासगंज में कविता तीस सेकेंड में सुनाती हैं जिलों के नाम।

    कासगंज, जागरण टीम। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। एक मजदूर की बेटी ने अपनी प्रतिभा से कासगंज जिले में कीर्तिमान बनाया है। प्राइमरी की छात्रा को प्रेरित स्कूल की प्रधानाध्यापक ने किया। सोरों ब्लाक के गांव नगला सुरजी में कक्षा चार की छात्रा कविता मात्र तीस सेकेंड में प्रदेश के 75 जिलों के नाम फर्राटे से सुनाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कविता के माता-पिता हैं राज-मिस्त्री

    नगला सुरजी के विष्णु सिंह राज-मिस्त्री हैं। उनकी छह संतानों में कविता सबसे छोटी है। पांच भाई उससे बड़े हैं। कविता गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती है। प्रधानाध्यापक अल्पना चौहान ने पिछले दिनों कविता की कक्षा के सभी बच्चों को प्रदेश के जिलों के नाम याद करने को दिए थे। गुरुवार को वह कक्षा में पहुंचकर बच्चों से जिलों के नाम सुन रही थीं। जब कविता की बारी आई तो उसने फर्राटे से एक ही सांस में 75 जिलों के नाम सुना दिए। यह सुनकर प्रधानाध्यापक चकित रह गईं। उन्होंने उससे कई बार जिलों के नाम सुने और अनुमान लगाया कि वह तीस सेकंड में ही 75 जिलों के नाम सुना रही है।

    कविता में नगर आई विलक्षण प्रतिभा

    प्रधानाध्यापक को कविता में विलक्ष्ण प्रतिभा नजर आई। उन्हें लगा कि उसका इस तरह जिलों के नाम सुनाना कीर्तिमान बन सकता है, तो उन्होंने जिलों के नाम सुनाते हुए कविता का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडिया कासगंज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कविता की तारीफ कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें...

    Darashikoh को औरंगजेब ने युद्ध में दी थी करारी शिकस्त, फतह की खुशी में नाम पड़ा फतेहाबाद, पढ़ें दिलचस्प इतिहास

    देश स्तर पर भी रिकार्ड हो सकता है

    प्रधानाध्यापक अल्पना चौहान का कहना है कि यह कासगंज में तो कीर्तिमान है ही, प्रदेश और देश स्तर पर भी रिकार्ड हो सकता है। वह इस संबंध में जानकारी कर रही हैं और उच्चाधिकारियों के माध्यम से छात्रा को प्रोत्साहित कराने का प्रयास करेंगी।